{"_id":"6e7bfd021adc9299fa88cc06698f37d4","slug":"khadi-business-had-half-the-loss-of-five-million-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खादी कारोबारी को लगाई साढ़े पांच लाख की चपत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खादी कारोबारी को लगाई साढ़े पांच लाख की चपत
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़
Updated Wed, 03 Feb 2016 01:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कनवरीगंज के खादी कारोबारी को क्वार्सी इलाके में दो प्रापर्टी डीलरों ने फर्जी प्लाट दिखाकर साढ़े पांच लाख रुपये ठग लिए। जब कारोबारी को खुद के संग फ्राड का अहसास हुआ और रुपया वापसी को दबाव डाला तो चेक थमा दिए गए। चेक भी ऐसे दिए, जिनसे संबंधित खातों में रकम नहीं है।
इसे लेकर कारोबारी की शिकायत और डीआईजी के निर्देश पर क्वार्सी में दोनों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुष्पांजलि कॉलोनी निवासी राजकुमार जैन पुत्र सीएल जैन का कनवरीगंज में खादी का पुराना कारोबार है। उन्हें एक प्लाट दिखाने के नाम पर हरकेश यादव निवासी देवी नगला व जितेंद्र कुमार निवासी स्वर्ण जयंती नगर ने 5 लाख 30 हजार रुपये ले लिए।
जब जानकारी की गई तो पता चला कि जिस प्लाट के नाम पर रुपये लिए गए हैं, वह तो बिकाऊ ही नहीं है और इन दोनों का उस प्लाट से दूर-दूर तक कोई नाता नहीं है। जब उनसे रुपये वापस मांगे गए तो दोनों ने चेक दिए। मगर उन खातों में रकम भी नहीं थी।
विज्ञापन
जब उनसे कहासुनी की गई तो उल्टा धमकियां देने लगे। तब जाकर पीड़ित पक्ष ने डीआईजी से शिकायत की। डीआईजी के निर्देश पर दोनों के खिलाफ क्वार्सी पुलिस ने धोखाधड़ी आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।