{"_id":"5b82fc3c42c7924671664220","slug":"jayaganj-mein-chhedakhaanee-ne-karaaya-phasaad","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयगंज में छेड़खानी ने कराया फसाद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जयगंज में छेड़खानी ने कराया फसाद
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
Updated Mon, 27 Aug 2018 12:51 AM IST
विज्ञापन
विकास की आस जगाते घर-घर घूम रहे राजीव
- फोटो : Dig Vishal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महानगर में रक्षाबंधन के दिन रविवार दोपहर को गंभीरपुरा और हड्डी गोदाम पर हुए फसाद के बाद देर शाम जयगंज में भी छेड़खानी को लेकर फसाद हो गया। यहां मेला देखने जा रही युवती से छींटाकशी पर वाल्मीकि व यादव समाज के लोग आमने-सामने आ गए और मारपीट के बीच जमकर पथराव हुआ। साथ ही बोतलें तक फेंकी गईं।
हालांकि पुलिस सिरे से नकार रही है, मगर आरोप हवाई फायरिंग का भी है। सूचना पर पहुंची पुलिस व आला अधिकारियों ने आनन-फानन स्थिति को नियंत्रित किया। फिलहाल पुलिस बल इलाके में तैनात कर दिया गया है। सामान्य की तरह मेला भी चल रहा है।
रक्षाबंधन के दिन गूंगा (जौ की बाल) सिराने की परंपरा निभाने के लिए जयगंज वाल्मीकि बस्ती में हर साल मेला एक कुएं पर लगता है। जहां देर शाम महिलाएं गूंगा सिराने जा रही थीं। इसी दौरान वाल्मीकि रवि नाम का युवक अपनी बहन को घर से बुलाकर ला रहा था। रास्ते में 35 नंबर स्कूल के पास कुछ युवक शराब के नशे में खड़े थे, जिन्होंने युवती संग छींटाकशी कर दी।
विज्ञापन
इसी बात पर वहां मारपीट हो गई और कुछ ही देर में वाल्मीकि व यादव आमने-सामने आ गए। करीब 15 मिनट तक जमकर पथराव व बोतलों की फिंकाई हुई। इस मारपीट व पथराव में आधा दर्जन लोगों के चोट भी आई है। सूचना पर सासनी गेट इंस्पेक्टर के अलावा कोतवाली व देहली गेट पुलिस भी पहुंच गई।
खबर पर एडीएम सिटी व एसपी सिटी भी आ गए। भीड़ को नियंत्रित कर हमलावरों को दौड़ाया गया। माहौल को सामान्य किया गया। एसपी सिटी के अनुसार कोई घायल सामने नहीं आया है। हवाई फायरिंग की बात निराधार है। मारपीट के दौरान ईंट पत्थर चले हैं। आरोपियों को चिह्नित कर कार्रवाई की जा रही है।