फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   interstate thief arrest

अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह दबोचा

Fri, 24 May 2019 02:14 AM IST
राजेश सिंह क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: राजेश सिंह Updated Fri, 24 May 2019 02:14 AM IST
विज्ञापन
interstate thief arrest
पकड़े गए अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह के सदस्य। - फोटो : Dig Vishal
दिल्ली मेरठ और बुलंदशहर सहित आसपास के जनपदों से कारों को चुराकर कोतवाली के कमेला रोड पर बनाए एक गोदाम में लाकर कारों के कलपुर्जे अलग-अलग कर उन्हें बेचने वाले एक अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह के चार सदस्यों को पुलिस ने दबोच लिया। दबिश के दौरान गिरोह के चार सदस्य भाग गए। पुलिस ने इनके पास से दिल्ली से चुराई एक होंडा सिटी और एक सेंट्रों कार बरामद की। 
विज्ञापन


सीओ प्रथम विशाल पांडेय के अनुसार कोतवाली इंस्पेक्टर राजीव सिरोह को मुखबिर ने कमेला रोड पर स्थित आजाद गोदाम में चोरी की कारों की कटाई की सूचना दी थी। इंस्पेक्टर बुधवार रात को टीम के साथ वहां पहुंच गए। घेराबंदी कर चार चोरों को दबोच लिया। बाकी के चार गोदाम की दीवार फांदकर भाग गए। पकड़े गए चोरों की पहचान जहीर पुत्र जमील, शोएब पुत्र जाहिद, दिलशाद पुत्र अबरार, मुस्तकीम पुत्र जैनुद्दीन है।
विज्ञापन


मौके से भागने वालों में आबाद पुत्र आजाद, दानिश पुत्र अबरार, जावेद उर्फ  ढाबा पुत्र और गोदाम मालिक आजाद पुत्र अजीज शामिल हैं। आजाद छंगा वाली मस्जिद, देहली गेट और बाकी सभी एडीए कालोनी, देहली गेट के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 गिरोह ने बताया कि वह पूर्व में भी कई बार जेल जा चुके हैं। अब तक दिल्ली, मेरठ और बुलंदशहर सहित कई शहरों से दर्जनों गाड़ियों को चोरी करके बेच चुके हैं। गिरोह को दबोचने वाली टीम में एसएसआई उमेश कु मार, एसआई मोनू कु मार आर्य, एसआई अभिलाख सिंह, केशव सिंह, दिगंबर, राकेश कुमार शामिल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed