फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   In the quarse, the family was robbed by hostage

क्वार्सी में परिवार को बंधक बनाकर लूटा

Sun, 10 Sep 2017 02:13 AM IST
अमर उजाला, अलीगढ़
अमर उजाला, अलीगढ़ Updated Sun, 10 Sep 2017 02:13 AM IST
विज्ञापन
In the quarse, the family was robbed by hostage
वहीद नगर में डकैती के बाद पीड़ित से पूछताछ करते सीओ। - फोटो : अमर उजाला
महानगर के क्वार्सी थाना क्षेत्र में बदमाशों की धमाचौकड़ी थम नहीं पा रही। शनिवार को दिनदहाड़े थाना क्षेत्र के वदीद नगर में बदमाशों ने परिवार को बंधक बनाकर लाखों की लूटपाट को अंजाम दिया। विरोध करने पर तमंचा दिखाकर बच्चों व परिजनों को गोली मारने की धमकी दे दी। खबर मिलते सीओ समेत पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गया। मौका मुआयना कर पुलिस जांच के नाम पर लकीर पीटती नजर आई। 
विज्ञापन


खबर के अनुसार वहीद नगर निवासी शफीउद्दीन खराद मशीन के मैकेनिक हैं। रोजाना की तरह शनिवार को उनका बेटा फुरकान और बेटी मरियम स्कूल चली गई। घर पर पत्नी परवीन अकेली थीं। इसी बीच जेवर से शफीउद्दीन के दोस्त इरफान अपनी पत्नी शमीम के साथ वहां पहुंच गए।
विज्ञापन


वह मेडिकल कालेज में दवा लेने आए थे। उनके आने पर परवीन चाय बनाकर लाईं और चारों लोग  चाय पी रहे थे। इसी बीच दुपहर करीब दो बजे दो बाइकों पर चार बदमाश आ धमके। परिजन कुछ समझ पाते तब तक बदमाशों ने चारों को बंधक बना लिया। एक बदमाश तमंचा लेकर परिजनों के पास खड़ा रहा, जबकि बाकी तीन बदमाशों ने घर को खंगालना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बदमाशों ने अलमारी में रखे 17 हजार रुपये, दोस्त इरफान की जेब में रखे 20 हजार रुपये, पत्नी परवीन से कानों के कुंडल और गले से सोने का पेंडल, इरफान की पत्नी शमीम से भी जेवरात उतरवा लिए। जैसे ही बदमाश चलने को हुए तभी शफीउद्दीन का दूसरा दोस्त सुल्तान भी आ गया। बदमाशों ने उसको भी बंधक बना लिया। तीनों के पास से बदमाशों ने 57 हजार की नकदी और करीब डेढ़ लाख रुपये के जेवरात लूट लिए। जाते समय बदमाश सभी को बाथरूम में बंद कर भाग गए। 


बदमाशों के जाने के बाद शमीम ने अपने फोन से किसी परिचित के पास फोन कर दिया। रिश्तेदार ने बाथरूम का दरवाजा खोलकर सभी को बाहर निकाला। खबर मिलते ही सीओ तृतीय संजीव कुमार दीक्षित, इंस्पेक्टर दिलीप सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस के अनुसार मामले में बदमाशों की तलाश की जा रही है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed