फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   In the murder of son-in-law, all four including brother-in-law were sent to jail

दामाद की हत्या में ससुर-मुंह बोले साले सहित चारों भेजे जेल

Wed, 10 Nov 2021 12:38 AM IST
राजेश सिंह क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: राजेश सिंह Updated Wed, 10 Nov 2021 12:38 AM IST
विज्ञापन
महानगर के बन्नादेवी क्षेत्र में हुई वॉल पुट्टी करने वाले युवक की हत्या में आरोपी ससुर, मुंह बोले साले और उसके दो दोस्तों को मंगलवार को पुलिस ने जेल भेज दिया। इससे पहले चारों को न्यायालय में पेश किया गया।
विज्ञापन




बन्नादेवी पुलिस के अनुसार हाथरस सासनी के नगला केशिया के सिक्योरिटी गार्ड इंदल सिंह के बेटे 24 वर्षीय राहुल उर्फ छंगा ने अंजली नाम की युवती से दस माह पहले प्रेम विवाह किया था। इसके बाद ससुरालियों द्वारा दी गई धमकी के चलते यह पूरा परिवार प्रतिभा कॉलोनी छोड़कर किशनपुर में आकर बस गए थे। तीन नवंबर को वह अपनी पत्नी को चाचा के घर छोड़ने के बाद से गायब था
विज्ञापन




। 7 नवंबर को उसकी लाश मिली। इस मामले में पुलिस ने राहुल के ससुर नरेश, मुंह बोले साले जीतू, एक दोस्त जीतू व भोला गिरफ्तार किए। जिन्होंने स्वीकारा कि नरेश ने 50 हजार रुपये में सुपारी देकर ये हत्या कराई। पुलिस ने मंगलवार को चारों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




बुजुर्ग की हत्या का आरोपी युवक भी गया जेल
महानगर के बन्नादेवी के बरौला इलाके में समलैंगिंग संबंध न बनाने के विरोध में बुजुर्ग मजदूर की हत्या के आरोपी नशे के आदी युवक को भी जेल भेज दिया है। 50 वर्षीय शेर सिंह शनिवार शाम से गायब थे। सोमवार सुबह उनका शव बरौला में ट्रैक के सहारे मिला था। इस मामले में हत्या उजागर होने पर पुलिस ने जांच के आधार पर इलाके के ही मनीष नाम के युवक को दबोचा था। जिसने ये हत्या करना स्वीकारा। पुलिस ने मंगलवार को उसे भी जेल भेज दिया है।


-बन्नादेवी क्षेत्र की दोनों हत्याओं से संबंधित पांचों आरोपियों को मंगलवार को जेल भेज दिया गया है। बाकी मामले में जांच के आधार पर जल्द चार्जशीट दायर कराई जाएगी।
- कलानिधि नैथानी, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed