फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   If the woman does not get money from the bank in Aligarh imposed himself on fire

अलीगढ़ में बैंक से रुपये न मिले तो महिला ने लगाई खुद को आग

Tue, 22 Nov 2016 01:46 AM IST
अमर उजाला, अलीगढ़
अमर उजाला, अलीगढ़ Updated Tue, 22 Nov 2016 01:46 AM IST
विज्ञापन
If the woman does not get money from the bank in Aligarh imposed himself on fire
अलीगढ़ में बैंक से रुपये न मिले तो महिला ने लगाई खुद को आग - फोटो : Rupesh
नोटबंदी के दौर में आर्थिक तंगी से जूझ रही महानगर के देहली गेट इलाके की मजदूर परिवार की महिला ने बैंक से रुपये न मिलने पर केरोसिन डालकर खुद को आग लगा ली। गंभीर रूप से झुलसी महिला का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

उसका कहना है कि रात को बच्चों को भूख से बिलखते न देख सकी और उसने यह कदम उठा लिया।
देहलीगेट के मोहल्ला शाहजमाल निवासी रजिया बेगम पत्नी अकबर मजदूरी करती है। परिवार में तीन बच्चे भी हैं। पीड़ित महिला के मुताबिक वह पिछले एक हफ्ते से इलाके के बैंक में रुपये बदलने के लिए चक्कर लगा रही थी। पूरा दिन लाइन में खड़े होकर गुजर जाता था।
विज्ञापन

शाम को जवाब मिलता कि बैंक में नगदी खत्म हो गई है। इससे परिवार को तमाम दिक्कतों से जूझना पड़ रहा था। बच्चों के खाने पीने तक के लाले पड़ने लगे थे। रात में बच्चे भूख से बिलख रहे थे। इसी से आहत होकर रविवार रात रजिया ने घर में खुद पर केरोसिन उड़ेल कर आग के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चीखपुकार सुनकर आसपास के लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। गंभीर हालत में परिजनों ने रजिया को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां डाक्टरों ने उसकी हालात नाजुक बताई है। दोपहर में सामाजिक कार्यकत्री महिला मारिया आलम उमर ने जिला अस्पताल पहुंचकर महिला का हाल चाल जाना।
इसके बाद बच्चों के लिए खाने पीने का इंतजाम कराया और प्रशासन से मांग की है कि इस महिला के परिवार को आर्थिक तौर पर मदद मुहैया कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed