{"_id":"5c3e3f6abdec22653c2d0a5c","slug":"hitsticker-in-the-encounter","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिस्ट्रीशीटर को मुठभेड़ में दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हिस्ट्रीशीटर को मुठभेड़ में दबोचा
Wed, 16 Jan 2019 01:56 AM IST
राजेश सिंह
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
Published by: राजेश सिंह
Updated Wed, 16 Jan 2019 01:56 AM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल में उपचाराधीन बदमाश।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना देहली गेट इलाके में मंगलवार की रात को मथुरा रोड बाईपास पर पुलिस में हुई मुठभेड़ के बाद गुंडा एक्ट में निरुद्ध एक हिस्ट्रीशीटर इरशाद उर्फ भूरा को गिरफ्तार कर लिया गया। बदमाश के दाएं पैर में घुटने से नीचे गोली लगी थी, जिसके बाद उसे मलखान सिंह जिला अस्पताल लाया गया। यहां पर उसका उपचार चल रहा है। पकड़े गए बदमाश पर थाना सिविल लाइन में गुंडा एक्ट सहित चार संगीन मामले दर्ज हैं। पकड़े गए बदमाश के दो साथी फरार हो गए हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।
थाना सिविल लाइन की हिस्ट्री सीट संख्या 64 ए पर दर्ज इरशाद उर्फ भूरा पुत्र स्वर्गीय निसीम ड्राइवर मूल रूप से छर्रा के गांव भीकमपुर का रहने वाला है। वह सिविल लाइन के हमदर्द नगर डी जमालपुर में भी रहता है और देहली गेट के मामूद नगर में भी रहता है। उसका कोई स्थायी ठिकाना और संपत्ति नहीं है। एसपी सिटी आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि देहली गेट थाना क्षेत्र में गत 12 जनवरी को मशकूर नाम के व्यक्ति के साथ 2.26 लाख रुपये की लूट हुई थी। इसी घटना में यह इरशाद उर्फ भूरा और इसके साथी वांछित चल रहे थे। मंगलवार की रात इलाका पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि मथुरा रोड स्थित बाईपास पर इरशाद और इसके साथियों को देखा गया है। इसके बाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और इरशाद व इसके साथियों को घेर लिया। पुलिस से घिरता देख बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में इरशाद जख्मी हो गया। जबकि इसके दो अन्य साथी भाग गए। पुलिस ने इरशाद को गिरफ्तार कर लिया और उसे उपचार के लिए मलखान सिंह जिला अस्पताल लाया गया। यहां उसे भर्ती करा दिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। इरशाद ने अपने दोनों साथियों कोतवाली निवासी अब्दुल कलाम उर्फ अल्ले और देहलीगेट निवासी शाहने हबीब उर्फ शन्ने के बारे में पुलिस को बताया है।
‘मथुरा रोड पर पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश को पकड़ा गया है। वह जख्मी है उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूछताछ में उससे कई अन्य वारदातों के खुलासे की भी संभावना है। 12 जनवरी को ताला कारोबारी मशकूर से हुई लूट में इरशाद साथियों के साथ वांछित था।’
विज्ञापन
- आकाश कुलहरि, एसएसपी