{"_id":"5855989d4f1c1b035264a74e","slug":"hijacking-of-innocent-brothers","type":"story","status":"publish","title_hn":"मासूम भाई-बहन के अपहरण की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मासूम भाई-बहन के अपहरण की कोशिश
अमर उजाला ब्यूूराे
Updated Sun, 18 Dec 2016 01:39 AM IST
विज्ञापन
मासूम भाई-बहन के अपहरण की कोशिश
- फोटो : Dig Vishal
महानगर के गूलर रोड इलाके में घर से चंद कदमों की दूरी पर दो बच्चों के अपहरण की कोशिश से दहशत फैल गई है। शुक्रवार देर रात यहां तहसील के पीछे एक अधेड़ ने चाट लेकर लौट रहे भाई-बहन को दबोचकर दोनों के मुंह अपनी हथेलियों से बंद कर लिए। इस बीच मौका पाकर किसी तरह बच्चा चीख उठा जिसे सुनकर लोग हरकत में आ गए। लोगों ने आरोपी को दबोचकर जमकर धुना और पुलिस के हवाले कर दिया।
वाकये के अनुसार गूलर रोड फायर बिग्रेड कालोनी के राजीव सिंह निजी कंपनी में काम करते हैं।
परिवार में मां-बाप के अलावा पत्नी अनीता, बेटा शिवम, बेटी सुहाना हैं। शिवम पांचवीं और सुहाना तीसरी कक्षा में पढ़ते हैं। वाकया रात करीब दस बजे का है, जब राजीव के चाचा नन्हे दोनों बच्चों को नगर निगम तिराहे पर चाट दिलाने ले गए थे। लौटकर नन्हे ने बच्चों को कालोनी के सामने आकर घर जाने को कह दिया और खुद जीटी रोड की तरफ बढ़ गए। दोनों बच्चे कुछ कदम ही चले होंगे, तभी पीछे से आए एक अधेड़ ने उन दोनों के मुंह दबोच लिए और कसकर पकड़ते हुए खींचकर ले जाने लगा। इसी बीच किसी तरह बच्चे ने अपना मुंह छुड़ाया और चीख उठा। यह सुनकर नन्हे ने मुड़कर देखा तो दंग रह गए। भागकर बच्चों को उस अधेड़ के चंगुल से मुक्त कराने की वे कोशिश करने लगे।
शोर सुनकर लोग घरों से निकल आए। उन्होंने आरोपी को दबोच लिया। बाद में उसे कालोनी के अंदर ले जाकर सख्ती से पूछताछ की गई तो वह लोगों को बरगलाने लगा। काफी पूछने के बाद बताया कि वह गूलर रोड पर ही एक पूर्व शिक्षक के घर में किराए पर अकेला रहता है। इस पर उसके मकान मालिक को बुला लिया गया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि वह हाल ही में किराए पर रहने आया है। कुछ काम धंधा भी नहीं करता। खबर पाकर बन्नादेवी थाने की पुलिस भी पहुंच गई। बिना जांच पड़ताल के आपने किराएदार रखने पर पुलिस ने मकान मालिक को हिदायत दी। वह आरोपी को अपने साथ ले गई।
इंस्पेक्टर बन्नादेवी का कहना है कि आरोपी नशे की हालत में था। उससे पूछताछ जारी है। बच्चों को दबोचने के बारे में उसने अभी तक कोई खास जानकारी नहीं उगली। तहरीर के आधार पर बाकी कार्रवाई की जाएगी।
बिना सत्यापन किराएदारी पर फिर सवाल
इस घटना के बाद एक बार फिर बिना सत्यापन किराएदार रखना सवालों के घेरे में आ गया है। हर घटना के बाद यह जोर शोर से उठाई जाती है कि किराएदारों का पहले सत्यापन करा लें या फिर पुलिस को सूचना दें। मगर ज्यादातर मकान मालिक ऐसा नही कर रहे हैं।
ऐसे ही नशेड़ी ने किया था नगला कलार कांड
महानगर का नगला कलार कांड अभी लोगों के जेहन में है। इस पर सुप्रीम कोर्ट तक ने स्वत: संज्ञान लिया था। उस घटना में भी इलाके में किराए पर रहने वाले नशेड़ी ने एक बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या कर दी थी।