{"_id":"5efe43e579714932350f33fc","slug":"highway-robbers-encounter-on-yamuna-expressway-a-robber-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ः यमुना एक्सप्रेसवे पर मुठभेड़, 57 हजारी लुटेरा ढेर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
अलीगढ़ः यमुना एक्सप्रेसवे पर मुठभेड़, 57 हजारी लुटेरा ढेर
Fri, 03 Jul 2020 02:39 AM IST
राजेश सिंह
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
Published by: राजेश सिंह
Updated Fri, 03 Jul 2020 02:39 AM IST
विज्ञापन
घटना स्थल का निरीक्षण करते एसएसपी।
- फोटो : Rupesh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुना एक्सप्रेसवे पर वाहनों से लूट और रोड होल्डअप करने वाले गैंग से बृहस्पतिवार रात एक्सप्रेसवे पर पुलिस-एसटीएफ की संयुक्त टीम से हुई मुठभेड़ में हरियाणा का कुख्यात 57 हजार का इनामी लुटेरा ढेर हो गया। बदमाश के सिर में गोली लगी थी और देर रात उसे जिला अस्पताल में मृत घोषित किया गया।
वहीं, बाकी साथी अंधेरे का लाभ उठाकर खेतों में छिप गए। मध्य रात तक इलाके की कांबिंग जारी थी। एसएसपी खुद मौके पर थे। इधर, मृत बदमाश टप्पल, अतरौली और बुलंदशहर के सलेमपुर थाने से कई संगीन वारदातों में वांछित था।
एसटीएफ की नोएडा यूनिट को यह इनपुट मिला था कि जिस तरह अक्तूबर 2019 में यमुना एक्सप्रेसवे पर वाहनों से लूट व एक महिला से दुष्कर्म की घटना हुई थी। उसी अंदाज में फिर से वही गैंग लूट की प्लानिंग कर रहा है। गैंग लगातार ठिकाने बदल रहा था। इस इनपुट पर एक्सप्रेसवे से लगने वाले सभी जिलों की पुलिस को अलर्ट कर दिया गया।
विज्ञापन
एक टीम टप्पल इंस्पेक्टर आशीष कुमार सिंह के साथ बदमाशों की रेकी में लग गई। रात करीब 12:30 बजे एक्सप्रेसवे पर मथुरा की ओर गांव तिरपन के आसपास बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। दोनों ओर से फायरिंग हुई, जिसमें एक बदमाश के सिर में गोली लग गई। सूचना पर एसएसपी मुनिराज जी, एसपी क्राइम डॉ.अरविंद, एसपी देहात अतुल शर्मा, सीओ खैर संजीव दीक्षित आदि मौके पर पहुंच गए। देर रात घायल बदमाश को सीएचसी टप्पल और फिर जिला मुख्यालय लाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
एसएसपी मुनिराज जी ने बताया कि हाईवे के लुटेरों के यहां छिपे होने का इनपुट मिला था। एसटीएफ व टप्पल पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश गोली लगने से मारा गया, जिसकी पहचान बबलू पुत्र रामपाल निवासी नगला एक्सक्लेव पार्ट 2 फरीदाबाद हरियाणा के रूप में हुई है। बाकी बदमाशों की तलाश में कांबिंग की जा रही है।
मृत बदमाश पर अक्टूबर 2019 में दुष्कर्म संग लूट की घटना में वांछित होने पर 50 हजार का इनाम था। अतरौली में 2014 में एक लूट की घटना में ढाई हजार का इनाम था। वहीं बुलंदशहर के सलेमपुर में करीब आठ घटनाओं में वांछित था, वहां से भी पांच हजार का इनाम घोषित था।
पलवल के हथीन और बुलंदशहर के सलेमपुर में सर्वाधिक एक दर्जन लूट आदि के मुकदमे दर्ज हैं। 2014 के बाद से लगातार अपराध कर रहा था। कई लूट की वारदातों में इसने दुष्कर्म किया है। इसके पास से मौके पर एक बैग में हथियार, कारतूस आदि सामान भी बरामद हुआ है।
मथुरा पुलिस को भी किया गया अलर्ट
हाईवे पर मुठभेड़ के बाद बदमाशों के खेतों में छिपने की खबर पर टप्पल पुलिस की मदद में आसपास के थानों की पुलिस तो पहुंच गई थी। साथ में मथुरा पुलिस को भी अपने इलाके में बदमाशों की घेराबंदी के लिए लगाया गया था।