{"_id":"583b3a1b4f1c1b5f290888e3","slug":"hariyaana-bordar-ke-tappal-intarachenj-par-cheking","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा बॉर्डर के टप्पल इंटरचेंज पर चेकिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हरियाणा बॉर्डर के टप्पल इंटरचेंज पर चेकिंग
अमर उजाला ब्यूूराे
Updated Mon, 28 Nov 2016 01:37 AM IST
विज्ञापन
पंजाब की नाभा जेल से एक आतंकी और चार कुख्यातों के भागने के बाद यूपी-हरियाणा-एनसीआर बॉर्डर पर विशेष चौकसी बरती जा रही है। रविवार शाम यहां यमुना एक्सप्रेस वे स्थित टप्पल इंटरचेंज पर टप्पल व खैर पुलिस की संयुक्त टीम से वाहनों की सघन चेकिंग कराई गई। इसके पीछे मकसद था कि कहीं यह अपराधी दिल्ली या हरियाणा के रास्ते यूपी में न प्रवेश कर जाएं और रास्ता एक्सप्रेस वे या पलवल मार्ग न बने। हालांकि कई घंटे की चेकिंग के दौरान कहीं कोई संदिग्ध नहीं मिला। मगर देर रात तक पुलिस इंटरचेंज के सभी मार्गों पर निगरानी रखे हुए थी।
जेल से दुपहर में अपराधियों व आतंकी के भागने के बाद उस समय हरकत में आई, जब हरियाणा में इन्हें भगाने का एक आरोपी दबोचा गया। इस इनपुट के मिलने के बाद यूपी के हरियाणा-एनसीआर बॉर्डर पर सघन चेकिंग के निर्देश एडीजी कानून व्यवस्था दलजीत चौधरी के स्तर से जारी किए गए।
साथ में एटीएस को भी सक्रिय किया गया। इसी निर्देश के क्रम में खैर व टप्पल पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर टप्पल इंटरचेंज पर तैनात की गई। इस टीम ने इंटरचेंज पर यमुना एक्सप्रेस वे पर ऊपर और पुल के नीचे पलवल मार्ग पर सभी दिशाओं में जाने वाले वाहनों को एक-एक कर रोकते हुए उनकी चेकिंग की। इस दौरान रोडवेज बसों व भारी वाहनों तक को रोककर उन्हें चेक किया गया। इस दौरान खुद एसपी देहात संकल्प शर्मा वाहन चेकिंग को लेकर हर स्थिति का अपडेट लेते रहे।