{"_id":"5c57540bbdec22736436a631","slug":"gonda-scorpio-riders-scolded-teacher-with-gunshot-wounds-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोंडाः स्कार्पियो सवार बदमाशों ने शिक्षक को गोलियों से भूना, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गोंडाः स्कार्पियो सवार बदमाशों ने शिक्षक को गोलियों से भूना, मौत
Mon, 04 Feb 2019 02:31 AM IST
Priyesh Mishra
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
Published by: Priyesh Mishra
Updated Mon, 04 Feb 2019 02:31 AM IST
विज्ञापन
गोली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव मजूपुर और खैर थाने के गांव जन्हेरा के बीच माइनर की पटरी पर रविवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे स्कार्पियो सवार बदमाशों ने साइकिल से जा रहे एक अध्यापक को गोलियों से भून दिया। मौके पर ही अध्यापक की मौत हो गई।
हत्यारों ने शव ले जाने की भी कोशिश की लेकिन उनकी गाड़ी माइनर की पटरी में फंस गई। दूसरी ओर गोलियों की आवाज सुनकर आते ग्रामीणों को देखकर हत्यारे पैदल ही भाग निकले।
सूचना पर एसएसपी आकाश कुलहरि, एसपी देहात मणिलाल पाटीदार, सीओ इगलास मौके पर पहुंच गए। देर रात मृतक के पिता रामसिंह पुत्र विक्रम सिंह ने दो अज्ञात और चार लोगों को नामजद करते हुए तहरीर दी है। सत्यवीर सिंह (47) पुत्र राम सिंह निवासी चिंता की नगरिया बेसिक शिक्षा विभाग में अध्यापक थे।
विज्ञापन
उनके भाई अशोक कुमार के अनुसार वे खैर ब्लाक के गांव नगौला स्थित प्राथमिक विद्यालय में सेवारत थे। पत्नी-बच्चों समेत खैर में रहते हैं जबकि उनके माता-पिता गांव में रहते हैं। गांव में बन रहे मकान को देखने के लिए वह खैर से गांव आए थे।
शाम को साइकिल से खैर के लिए निकले थे। मजूपुर गांव से आगे माइनर की पटरी पर स्कार्पियो सवार बदमाशों ने उन्हें रोका और तीन गोलियां उन पर दाग दीं। गोलियों की आवाज सुनकर करीब पांच सौ मीटर दूर मजूपुर की गोशाला के लिए चल रही पैमाइश में मौजूद लोग दौड़ पड़े।
कार्यवाहक थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह फोर्स के साथ पहुंचे। एसएसपी ने बदमाशों को चिह्नित कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। स्कार्पियो संख्या यूपी 81एके-3800 पुलिस ने बरामद कर ली है।