फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   girl gangraped by three guys

किशोरी से घर में सामूहिक दुष्कर्म, तीन आरोपी दबोचे

Thu, 11 Jun 2015 01:29 AM IST
अलीगढ़
अलीगढ़ Updated Thu, 11 Jun 2015 01:29 AM IST
विज्ञापन
किशोरी से घर में सामूहिक दुष्कर्म, तीन आरोपी दबोचे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अलीगढ़। महानगर के क्वार्सी इलाके के एक गांव में तीन दिन पहले किशोरी से घर में घुसकर तीन किशोरों ने सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। मगर जब प्रकरण थाने पहुंचा तो मुंशी ने मामला मारपीट का बताकर पीड़ित पक्ष को टहला दिया। इस मामले में मंगलवार को पीड़ित पक्ष डीआईजी से मिला, तब पुलिस ने रात में मुकदमा दर्ज किया और तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया।

बताया गया है कि मजदूर परिवार से ताल्लुक रखने वाली 12 वर्षीय किशोरी पांचवीं की छात्रा है। उसके माता-पिता सात जून को मजदूरी पर गए थे। छोटे भाई-बहन घर के बाहर खेल रहे थे। तभी गांव के तीन 15-16 साल के किशोर घर में घुस आए और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म करते हुए विरोध करने पर पीटा। शोरशराबे पर पकड़े जाने के भय से बाद में तीनों भाग गए। दोपहर बाद जब उसकी मां घर लौटी तो उसने वाकया मां को बताया। रात में आरोपियों के घरों पर शिकायत हुई। इसके बाद अगले दिन सुबह थाने पहुंचकर शिकायत की। मगर वहां मौजूद मुंशी ने उसे यह कहकर टहला दिया कि मारपीट हुई है। बस इस पर पीड़ित वहां से लौट आए और मंगलवार को डीआईजी से मिलने पहुंचे। एसओ क्वार्सी के अनुसार मुकदमा दर्ज कर लिया है। तीनों हिरासत में हैं। चिकित्सकीय परीक्षण आदि के आधार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed