फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Girl caught with non-community youth, handed over to police

अलीगढ़ः गैर समुदाय के युवक संग पकड़ी युवती, पुलिस को सौंपा

Sat, 09 Apr 2022 12:18 AM IST
राजेश सिंह क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: राजेश सिंह Updated Sat, 09 Apr 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
दीवानी न्यायालय परिसर में प्रेम विवाह करने गैर समुदाय के युवक संग पहुंची युवती व युवक को पूर्व मेयर शकुंतला भारती ने कुछ युवा भाजपाइयों संग पकड़ लिया। बाद में उन्हें पूछताछ कर सिविल लाइंस पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने दोनों के परिजनों को बुलाया है।
विज्ञापन




मूल रूप से दिल्ली नागलोई निहाल विहार की रहने वाली युवती पिछले काफी समय से मूल रूप से एटा के गैर समुदाय के युवक संग यहां नगला पटवारी में राबिया मस्जिद के पास रह रही है। दोनों कोर्ट मैरिज करने शुक्रवार को दीवानी पहुंचे। इसी बीच किसी तरह मिली सूचना पर पूर्व मेयर शकुंतला भारती व अन्य भाजपाई युवकों ने उन्हें पकड़ लिया।
विज्ञापन




इस दौरान पूछताछ में स्वीकारा कि युवक दिल्ली में काम करने के दौरान मोबाइल एप के जरिये उसके संपर्क में आया और प्रेम संबंधों में दोनों घर से चले आए। यहां आकर किराये पर रहने लगे। खबर पर पहुंची सिविल लाइंस पुलिस दोनों को साथ ले गई। इंस्पेक्टर के अनुसार दोनों के परिवारों को बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed