{"_id":"5ccb569bbdec2207554171fe","slug":"first-hit-the-guard-then-kill-girlfriend","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले चौकीदार को मारा, फिर प्रेमिका को मौत के घाट उतारा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पहले चौकीदार को मारा, फिर प्रेमिका को मौत के घाट उतारा
Fri, 03 May 2019 02:25 AM IST
राजेश सिंह
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
Published by: राजेश सिंह
Updated Fri, 03 May 2019 02:25 AM IST
विज्ञापन
चौकीदार किशोर चंद्र का फाइल फोटो।
- फोटो : Dig Vishal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टप्पल के हामिदपुर में जिस प्यार के लिए प्रेमी संग मिलकर 17 साल की प्रेमिका ने गांव के गेस्ट हाउस के चौकीदार किशोर चंद्र (62) पुत्र तोड़ीराम निवासी हामिदपुर की हत्या की, उसी प्रेमी रवेंद्र सिंह पुत्र विजय सिंह गुर्जर ने महज छह दिन में चांदनी को भी मौत के घाट उतार दिया।
रवेंद्र की प्रेमिका चांदनी पुत्री पप्पू के घर में ही चौकीदार के शव को डीजल छिड़ककर फूंक दिया। जली लाश को चांदनी के परिजनों ने मान लिया कि शादी के रिश्ते से नाखुश होकर बेटी ने सुसाइड कर लिया है। कई दिनों से गायब चौकीदार किशोर चंद्र के परिवार ने पुलिस से शिकायत की। एसएसपी के जांच के निर्देश के बाद चौंकाने वाले इस रहस्य से पर्दा उठ गया।
फिलहाल पुलिस ने आरोपी रवेंद्र सिंह को हिरासत में लेकर बुलंदशहर के ककोड़ थाना क्षेत्र में नहर से चांदनी का शव बरामद कर लिया है। वहीं, किशोरी की हत्या में शामिल रहे रवेंद्र के भाई भोलेंद्र की तलाश भी चल रही है। रवेंद्र से पूछताछ में बताया कि चौकीदार की हत्या के बाद चांदनी को लेकर वह अपनी बहन के यहां पलवल पहुंचा।
विज्ञापन
वहां पांच-छह दिन बीत जाने के बाद प्रेमिका ने शादी का दबाव बनाया। वह चांदनी से शादी नहीं करना चाह रहा था। यह भी डर था कि चांदनी जिंदा मिल गई तो चौकीदार की हत्या में उसे जेल जाना पड़ेगा। यह सोचकर उसने अपने भाई भोलेंद्र की मदद से चांदनी की हत्या कर दी। शुक्रवार को पुलिस इस पूरे मामले का खुलासा कर सकती है।
इस दोहरे हत्याकांड में अब तक प्रेमी से पूछताछ में जो तथ्य उजागर हुए हैं, उसके आधार पर यही बात सामने आई है कि चौकीदार को मारकर उसे जलाकर यह दर्शाने की कोशिश की गई कि वह प्रेमिका की लाश है। इसके बाद चौकीदार की हत्या में फंसने के डर से प्रेमिका को भी मार दिया गया। बाकी पूछताछ में और तथ्य उजागर होंगे। आरोपी के भाई की तलाश जारी है। आरोपी पूर्व में 307 के मुकदमे में जेल जा चुका है।
- आकाश कुलहरि, एसएसपी