फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Father killed daughter Lgun 9 hours ago

लगुन से 9 घंटे पहले बाप ने की बेटी की हत्या

Tue, 08 Nov 2016 01:15 AM IST
अमर उजाला,अलीगढ़
अमर उजाला,अलीगढ़ Updated Tue, 08 Nov 2016 01:15 AM IST
विज्ञापन
थाना बन्ना देवी क्षेत्र के एक गांव में शादी से पहले लगन मुहूर्त की रस्म पूरी होने से कुछ घंटे पहले ही पिता ने अपनी बेटी (23 वर्ष) की गोली मारकर हत्या कर दी। पिता ने बेटी के पूर्व में बने अश्लील एमएमएस देख लिए थे, जिन्हें युवती का पूर्व परिचित युवक ब्लैकमेल करने के इरादे से वायरल कर रहा था।
विज्ञापन


हत्या के बाद पिता ने थाने पहुंच कर समर्पण कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। घटना के बाद शादी वाले घर में कोहराम है।

 पुलिस के मुताबिक बन्ना देवी इलाके के एक गांव की युवती के पिता किसान हैं। युवती के चार भाई हैं और सभी की शादी हो चुकी है। एक बड़ी बहन भी है जिसकी शादी हो चुकी है। युवती ने शहर के एक कॉलेज से ही ग्रेजुएशन किया है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक युवती के पूर्व में किसी युवक के साथ परिचय रहा था। उस युवक ने युवती का आपत्तिजनक एमएमएस बना लिया था। लेकिन वर्तमान में युवती का उक्त युवक के साथ कोई संबंध नहीं था। युवक इसी एमएमएस के सहारे युवती को ब्लैकमेल किया करता था। युवती की शादी मथुरा में तय हुई थी और आगामी 11 नवंबर को खैर रोड स्थित एक बैंक्वेट हाल में बरात आनी थी। इसी के लिए सोमवार को 12 बजे युवती का लग्न टीका होना था।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार की रात आरोपी युवक ने युवती को फिर से फोन किया और कहा कि वह यह एमएमएस उसके होने वाले पति को भेज रहा है। इससे युवती तनाव में आ गई। युवती ने रात के करीब 12 बजे होने वाले पति से बात भी की और इस बात की टोह लेने की कोशिश की कि कहीं उसे वह आपत्तिजनक एमएमएस उसे मिल तो नहीं गया।

इसके बाद घर में इसी बात को लेकर कहासुनी होने लगी। पिता को भनक लगी कि इस वीडियो के फैलने से बड़ी बदनामी होने वाली है। इसी के चलते उसे रात 3:30 बजे युवती की गोली मारकर हत्या कर दी।  सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया।


बेटी की हत्या के बाद पिता खुद थाने पहुंचा था। उसने कबूल भी किया है कि उसी ने बेटी की हत्या की है। वह मोबाइल पर अपनी बेटी के आपत्तिजनक फोटो देखकर पशोपेश में था। बदनामी के डर से उसने ही बेटी के सिर में गोली मारकर हत्या की है।
राजेश कुमार पांडेय, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed