{"_id":"5cd72de7bdec22072e6f76a4","slug":"drug-firing-uniform-arrives-at-the-information-of-the-attack","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट की सूचना पर पहुंचे दरोगा-सिपाही की वर्दी फाड़ी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मारपीट की सूचना पर पहुंचे दरोगा-सिपाही की वर्दी फाड़ी
Sun, 12 May 2019 01:47 AM IST
राजेश सिंह
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
Published by: राजेश सिंह
Updated Sun, 12 May 2019 01:47 AM IST
विज्ञापन
गांव उदयपुर में पुलिस व ग्रामीणों में होती कहासुनी।
- फोटो : Amar Ujala
थाना गंगीरी के गांव उदयपुर में मारपीट की सूचना पर पहुंची पीआरवी की टीम के साथ कुछ लोगों ने अभद्रता करते हुए दरोगा व सिपाही की वर्दी फाड़ने के साथ ही पुलिस की गाड़ी में आग लगाने की कोशिश की।
दरोगा-सिपाही ने हाथ जोड़कर किसी तरह अपनी जान बचाई। बाद में पहुंची थाना पुलिस ने मारपीट के एक आरोपी को पकड़ लिया और शांतिभंग में हवालात में बंद कर दिया।
उदयपुर निवासी दुपटी पुत्र तोपसिंह के अनुसार उनकी विवाहित बहन अपनी ससुराल से आठ दिन से लापता है। उन्हें शक है कि गांव का ही कुमरसाहब पुत्र नाहर सिंह उनकी बहन को बहलाकर ले गया और कहीं छिपाए है। इसी बात पर शनिवार की सुबह कुमरसहाब के घर में घुसकर दुपटी सिंह आदि ने मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन
कुमर साहब की सूचना की सूचना पर पीआरवी के दरोगा नाहर सिंह व गाड़ी चालक महेंद्र सिंह गांव पहुंचे तो वहां दुपटी सिंह पक्ष के लोगों ने पुलिस कर्मियों को ही घेर लिया और मारपीट, वर्दी फाड़ते हुए गाड़ी में आग लगाने की कोशिश की।
पीआरवी कर्मियों ने किसी तरह स्वयं को बचाने के साथ ही थाने फोन किया तो थाने से फोर्स पहुंच गई जिस पर आरोपी भागने लगे। पुलिस ने दौड़ाकर दुपटी सिंह को पकड़ लिया।