{"_id":"6afa116383e939746d0128ab","slug":"youth-injured-in-accident-dies-during-treatment-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-172405-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: बेटे को इलाज के लिए रांची ले जाने की थी तैयारी, घर पहुंचकर किया अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: बेटे को इलाज के लिए रांची ले जाने की थी तैयारी, घर पहुंचकर किया अंतिम संस्कार
विज्ञापन
छठ पर्व पर बेटे को इलाज के लिए रांची ले जाने की थी तैयारी, घर पहुंचकर किया अंतिम संस्कार
पटहेरवा। जिस बेटे को बेहतर इलाज के लिए रांची ले जाने की तैयारी थी, उसकी मौत की खबर रास्ते में ही मिल गई। यह सुनकर पिता अरविंद शर्मा बेसुध हो गए। किसी तरह घर पहुंचे तो बेटे का अंतिम संस्कार किया। बेटे की मौत के बाद से घर में ताला लटका है। पिता का कहना है कि अब उन्हें अपने ही घर में जाने से डर लग रहा है।
पटहेरवा ग्रामसभा निवासी कमल शर्मा उर्फ शिबू की मौत से परिजन सदमे में हैं। परिवार के भरण-पोषण और बड़े बेटे के इलाज के लिए अरविंद शर्मा घर से बाहर रहकर काम करते थे। छठ पर्व पर घर लौटने के साथ ही उन्होंने बेटे को इलाज के लिए रांची ले जाने की तैयारी की थी।
अरविंद शर्मा ने बताया कि परिवार में दो बेटे और पत्नी हैं। वर्ष 2024 से बड़े बेटे कमल की मानसिक स्थिति अचानक बिगड़ने लगी थी। उसका गोरखपुर में इलाज कराया गया लेकिन दवाएं महंगी होने के कारण बेहतर इलाज नहीं हो पा रहा था। इसी वजह से उन्होंने मजदूरी कर पैसे जुटाने और बेटे को रांची ले जाकर इलाज कराने की योजना बनाई थी। गांव के ही एक व्यक्ति से इस संबंध में बातचीत भी हो गई थी। छठ पर्व के बाद बेटे को रांची ले जाना था।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि समय के साथ कमल का व्यवहार चिड़चिड़ा होता जा रहा था। बेटे की याद आते ही पिता की आंखें भर आती हैं। अरविंद ने कहा कि इस बार घर लौटते समय सोचा था कि बेटे का अच्छे अस्पताल में इलाज कराकर उसे ठीक करा देंगे लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था।
अब जिस घर में छठ पर्व की रौनक होनी थी, वहां सन्नाटा पसरा है। घर पर ताला लगा है।