Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Youth killed after being run over by a Bolero; two others injured

Yamuna Nagar News: बोलेरो से कुचलकर युवक की मौत, दो घायल

Mon, 16 Nov 2026 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 16 Nov 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Youth killed after being run over by a Bolero; two others injured
बूड़िया में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जाम लगाते लोग। सोशल मीडिया
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। बूड़िया थाना क्षेत्र के गांव दयालगढ़ में मामूली कहासुनी के बाद हुए विवाद में बोलेरो से कुचलकर पश्चिम बंगाल निवासी मजदूर नासिर मौला की मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक आबिद और रफीक घायल हो गए। नासिर मूल रूप से पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के गांव मोल्लापाड़ा गीतग्राम का रहने वाला था।
वह अपने बहनोई अबुल कलाम शेख के पास दयालगढ़ में रहकर मजदूरी करता था। आरोप है कि पहले बोलेरो सवारों ने युवकों के साथ मारपीट की और ग्रामीणों के मौके पर पहुंचने पर भागते समय चालक ने तीन युवकों को गाड़ी से टक्कर मार दी। बोलेरो नासिर के ऊपर से निकल गई। उसे सिविल अस्पताल यमुनानगर पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

घटना से गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने पुलिस पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए बूड़िया थाने के पास चौक पर जाम लगा दिया। डीएसपी कमलजीत ने मौके पर पहुंच कर लोगों को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। करीब डेढ़ घंटे तक चले हंगामे के बाद यातायात बहाल हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

दयालगढ़ निवासी अबुल कलाम शेख ने पु शिकायत में बताया कि शनिवार रात करीब 8:15 बजे वह गांव में नूरे के प्लॉट के पास खड़ा था। वहां मोहम्मद आबिद, मोहम्मद रफीक उर्फ उस्मान, मोहिन और साईदुल भी मौजूद थे।
इसी दौरान गांव का कृष्णा बोलेरो लेकर वहां से निकला। कुछ देर बाद वह दोबारा आया और प्लॉट के पास खड़े मोहम्मद इंतजार के सामने अचानक ब्रेक लगा दिए। इंतजार ने इसका विरोध किया तो बोलेरो से मंगल, कृष्णा और चार अन्य युवक नीचे उतर आए। आरोपियों ने इंतजार और आबिद के साथ थप्पड़-मुक्कों से मारपीट की। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचने लगे तो चार अज्ञात युवक खेतों की तरफ भाग गए। ग्रामीणों ने मंगल को पकड़ लिया। कृष्णा बोलेरो लेकर भागने लगा।
आरोप है कि भागते समय उसने पहले आबिद और फिर रफीक को कुचल दिया। इसके बाद मंदिर की तरफ से आ रहे नासिर मौला को कुचल दिया। बोलेरो नासिर के ऊपर से निकल गई, जिससे उसके सीने, कमर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। नासिर को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया।
पुलिस और ग्रामीणों के बीच हुई बहस
नासिर की मौत की सूचना मिलते ही ग्रामीण और परिजन भड़क गए। उन्होंने पुलिस पर पक्षपात करने का आरोप लगाते हुए बूड़िया थाने के बाहर नारेबाजी शुरू कर दी। लोगों ने सड़क पर बाइक अड़ाकर जाम लगा दिया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। इस दौरान पुलिस और ग्रामीणों के बीच बहस भी हुई। करीब डेढ़ घंटे बाद जाम खुलने से यातायात सामान्य हो सका।

शिकायत के आधार पर मंगल, कृष्णा और चार अज्ञात युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। -निर्मल, थाना प्रभारी बूड़िया।

बूड़िया में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जाम लगाते लोग। सोशल मीडिया

बूड़िया में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जाम लगाते लोग। सोशल मीडिया

बूड़िया में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जाम लगाते लोग। सोशल मीडिया

बूड़िया में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जाम लगाते लोग। सोशल मीडिया

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed