फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Doctor attacked in road rage incident, condition critical

रोडरेज की घटना में डॉक्टर पर हमला, हालत गंभीर 

Sat, 20 Mar 2021 02:24 AM IST
राजेश सिंह क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: राजेश सिंह Updated Sat, 20 Mar 2021 02:24 AM IST
विज्ञापन
Doctor attacked in road rage incident, condition critical
डॉक्टर के हमले के विराेध में थाने पहुंचे सांसद सतीश गौतम, विधायक अनिल पाराशर। - फोटो : neeraj
महानगर के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के दोदपुर इलाके की बरूला मार्केट के सामने रोडरेज की घटना में शहर के मशहूर न्यूरो सर्जन डॉ. संजीव शर्मा पर शुक्रवार देर रात हमलावरों ने हमला कर दिया। इसी दौरान वहां से गुजर रहे सीओ सिविल लाइंस अनिल समानिया ने माजरा देेेख हमलावरों से डॉक्टर को बचाने का प्रयास किया तो हमलावरों ने सीओ के साथ भी धक्कामुक्की कर दी।
विज्ञापन



किसी तरह डॉक्टर को बचाते हुए गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया और दो लोग मौके से पकड़ लिए। इधर, इस सूचना पर हमलावर पक्ष के समर्थन में पूर्व विधायक जमीर उल्लाह और डॉक्टर पक्ष से तमाम डॉक्टरों के साथ सांसद सतीश गौतम, कोल विधायक अनिल पाराशर आदि पहुंच गए। जहां दोनों पक्षों में नोकझोंक तक हो गई। बाद में पुलिस के हमलावरों पर कार्रवाई के आश्वासन पर विवाद शांत हुआ। देर रात हमलावर बाप-बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई जारी रही।
विज्ञापन


वाकया देर रात करीब 12:00 बजे का है। क्वार्सी इलाके की विक्रम कॉलोनी में रहने वाले डॉक्टर संजीव शर्मा घर के पास ही सस्मित अस्पताल है। वह किसी मरीज को देखने सरसौल स्थित एक निजी हॉस्पिटल में अपनी एक्सयूवी कार से जा रहे थे। कार को चालक अभय चला रहा था, तभी उनको सूचना मिली कि उनके हॉस्पिटल में एक मरीज की तबीयत बिगड़ रही है। इस पर वह वापस हॉस्पिटल लौटने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



तभी दोदपुर में सामने एक जानवर को बचाने के दौरान सामने से आ रही कार से हल्की सी भिड़ंत हो गई। इसी विवाद में दूसरी कार में सवारों ने अभय पर हमला कर दिया। डॉ. संजीव शर्मा अपने चालक को बचाने के लिए नीचे उतरे तो उन पर भी हमला बोल दिया। कुछ ही देर में वहां कार सवारों के समर्थन में भीड़ आ गई और डॉक्टर को पीटने लगे। इसी दौरान वहां से सीओ सिविल लाइंस अनिल समानिया गुजर रहे थे। उन्होंने बीच-बचाव किया तो उनके साथ धक्का मुक्की कर दी। बाद में खबर पर सिविल लाइंस व क्वार्सी पुलिस को दी।


गंभीर घायल डॉक्टर संजीव शर्मा को रामघाट रोड के एक अस्पताल में भर्ती कराया। मौके से दो हमलावरों को पकड़ लिया। उनकी शिनाख्त आरजी खान निवासी दोदपुर व उनके बेटे उस्मान अली खान के तौर पर हुई। पुलिस इनको पकड़कर सिविल लाइन थाने ले गई। यहां हमलावर बाप बेटे के समर्थन में इलाके के लोग पहुंच गए। साथ ही पूर्व विधायक जमीर उल्लाह भी उनके पक्ष में आ गए। दूसरी ओर संजीव शर्मा के समर्थन में सांसद, कोल विधायक के अलावा भाजयुमो जिलाध्यक्ष मुकेश लोधी, अनिल सेंगर, पार्षद पुष्पेंद्र सिंह जादौन व अन्य दर्जनों कार्यकर्ता व डॉक्टर थाने पहुंच गए।


मामला बढ़ता देख एसपी सिटी कुलदीप सिंह गुणावत भी थाने पर पहुंच गए। उन्होंने दोनों पक्षों को सुना। इसके बाद डॉक्टर संजीव शर्मा के चालक अभय से हमलावर बाप-बेटे के खिलाफ तहरीर ली। मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए। इधर, हमलावर बाप-बेटे ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि उन्होंने मारपीट नहीं की। इस पर एसपी सिटी ने आश्वासन दिया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज निकलवाए जाएंगे। अगर उनकी बात सही पाई जाती है तो मुकदमे में तब्दीली कर दी जाएगी।


इस दौरान सांसद व पूर्व विधायक में एसपी सिटी के सामने गरमागरम बहस हुई, जिसे एसपी सिटी ने शांत कराया। वहीं विधायक ने कार्रवाई में किसी भी तरह की लापरवाही पर भी तल्ख लहजे में अधिकारियों से कहा। एसपी सिटी के अनुसार फिलहाल डॉक्टर की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। दूसरे पक्ष की दलील को सीसीटीवी के आधार पर देखा जाएगा। दोनों पिता पुत्र हिरासत में हैं।


डॉक्टर संजीव शर्मा की हालत गंभीर 
हमलावरों की पिटाई से डॉक्टर संजीव शर्मा की हालत गंभीर बनी हुई है। उनको शहर के रामघाट रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी एक आंख बंद होने के साथ ही पसली भी टूट गई है। खबर लिखे जाने तक उनका आईसीयू में उपचार जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed