{"_id":"5a8894794f1c1bb2208b9b36","slug":"diploma-student-death-crossing-track-by-wearing-earphones","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईयरफोन लगाकर ट्रैक पार कर रहे डिप्लोमा छात्र की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ईयरफोन लगाकर ट्रैक पार कर रहे डिप्लोमा छात्र की मौत
क्राइम न्यूज डेस्क, अमर उजाला अलीगढ़
Updated Sun, 18 Feb 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
अब्दुल्ला खान का फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिवार की सुबह करीब नौ बजे महानगर के बरौला ओवरब्रिज के नीचे से कान में ईयरफोन लगाकर रेलवे ट्रैक पार कर रहा डिप्लोमा इंजीनियरिंग छात्र राजधानी की चपेट में आ गया। उसका शव बुरी तरह क्षत विक्षत होकर बिखर गया।
हादसा होते ही बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस भी पहुंच गई। जेब में मिले पहचान पत्र आदि के आधार पर पहचान होने पर परिजनों को खबर दी गई, तो वह रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे।
सिविल लाइंस के भमोला निवासी राहत खान का अमीर निशा में कपड़े का व्यापार है। उनके दो बेटों में छोटा 24 वर्षीय अब्दुल्ला खान विवेकानंद कॉलेज से डिप्लोमा इंजीनियरिंग में प्रथम वर्ष का छात्र था। सुबह करीब 9 बजे घर से कॉलेज जाने के लिए वह पैदल ही निकला था। बरौला पुल पार कर कॉलेज के लिए बस पकड़नी थी।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार वह कान में ईयरफोन लगाकर गाने सुनते हुए ट्रैक पार कर रहा था, तभी दिल्ली की ओर जा रही राजधानी ट्रेन की चपेट में आकर कट गया। ट्रेन देखकर प्रत्यक्षदर्शी शोर मचाते रहे लेकिन कान में ईयरफोन लगा होने के कारण वह लोगों और ट्रेन की आवाज नहीं सुन सका। खबर पर बन्नादेवी पुलिस भी पहुंच गई। शाम को पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव साथ ले गए।