फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   dfdsg

Noida News: सड़क हादसे में छात्र की मौत, परिजनाें ने किया ट्रैफिक जाम

Fri, 09 Oct 2026 08:12 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 08:12 PM IST
विज्ञापन
dfdsg
फोटो--
विज्ञापन

- बिरौंडा गांव के युवक को घर से बुलाकर की गई हत्या, पाली अंडरपास के पास मिला मरणासन्न हालत में
- कार्रवाई नहीं होने से नाराज ग्रामीणों ने अल्फा गोलचक्कर से जगत फार्म जाने वाले मार्ग पर किया प्रदर्शन
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। बिरौंडा गांव के 11वीं के छात्र की सड़क हादसे में मौत हो गई। परिजन ने छात्र की हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस पर सीमा विवाद में उलझने का आरोप लगाकर शुक्रवार शाम अल्फा गोलचक्कर से जगत फार्म जाने वाले मार्ग पर प्रदर्शन किया। आरोप है कि युवक को घर से बुलाकर हत्या करने के बाद आरोपी पाली अंडरपास के पास मरणासन्न हालत में छोड़कर फरार हो गए। परिजनों के मुताबिक बीटा-2, सूरजपुर और नॉलेज पार्क कोतवाली पुलिस सीमा विवाद के चलते कार्रवाई से बचती रही। प्रदर्शन के बाद बीटा-2 पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की।

सुधीर भाटी बिरौड़ां गांव में परिवार के साथ रहते हैं। उन्होंने बताया कि चेचरा भाई बंटी उर्फ राजीव (20) को शनिवार रात को दोस्त वैभव निवासी दादरी और बिसरख निवासी एक युवक रात 11ः30 बजे घर से बुलाकर अपने साथ बाइक पर ले गए थे। रात करीब 1:30 बजे छात्र को अधमरी हालत में पाली अंडरपास के पास फेंक दिया गया। फिर आरोपियों ने अनिल निवासी थापखेड़ा व दो अन्य अज्ञात लोगों को फोन कर बताया कि छात्र को उसके घर फेंक आओ, कोई पूछे तो कह देना सड़क दुर्घटना हो गई है। दोनों युवक छात्र को किसी तरह ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पार्क के पास लेकर पहुंचे। यहां पहुंचने के बाद उन्होंने परिजन को फोन किया।
विज्ञापन

परिजन को बताया गया कि छात्र की हालत गंभीर है। जल्दी आ जाओ। आनन-फानन में परिजन मौके पर पहुंचे और छात्र को नॉलेज पार्क स्थित कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले में वैभव आदि के खिलाफ जांच कर कार्रवाई होनी चाहिए। वहीं सेंट्रल नोएडा जोन के अधीन आने वाली सूरजपुर कोतवाली पुलिस का कहना है कि युवक का अपहरण बीटा-2 कोतवाली क्षेत्र से हुआ है। इसलिए कार्रवाई वहीं की पुलिस करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं ग्रामीणों ने शुक्रवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया। करीब आधे घंटे तक सड़क जाम के कारण मार्ग पर यातायात प्रभावित हुआ। मौके पर एसीपी ग्रेटर नोएडा कृष्णपाल सिंह पहुंचे। उन्होंने परिजन को किसी तरह से शांत कराया। वहीं पुलिस का कहना है कि प्राथमिकी जांच में पता चला है कि युवक को परिजन की ओर से सड़क हादसे की बात कहकर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। प्रथम दृष्टया मामला सड़क दुर्घटना से जुड़ा लग रहा है।

युवक के शरीर पर मिले चोट के निशान : परिजन का आरोप है कि वह शव का पोस्टमॉर्टम कराने के लिए शुक्रवार सुबह से शाम तक भटकते रहे। मगर कार्रवाई नहीं हुई। आरोप है कि युवक के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। मामला हत्या से जुड़ा है।



प्राथमिकी जांच में मामला सड़क हादसे से जुड़ा मिला है। अस्पताल में भर्ती के वक्त हादसे की बात लिखवाई गई। परिजन ने नामजद तहरीर दी है। प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। -कृष्ण पाल सिंह, एसीपी ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article