{"_id":"600f1b0f24c1cf20110fd902","slug":"deepak-gets-bail-in-attack-on-businessman-karthik-spot","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारोबारी पर हमले में दीपक को जमानत, कार्तिक हाजिर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कारोबारी पर हमले में दीपक को जमानत, कार्तिक हाजिर
Tue, 26 Jan 2021 01:37 AM IST
राजेश सिंह
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
Published by: राजेश सिंह
Updated Tue, 26 Jan 2021 01:37 AM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़ कोर्ट, हाईकोर्ट, अदालत, न्यायालय
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा रोड इलाके के नामचीन कारोबारी पर हमले में आरोपी जिला पंचायत सदस्य दीपक चौधरी को सत्र न्यायालय से जमानत दे दी गई है। अदालत ने दीपक के जमानत आदेश में शर्त रखी है और कहा है कि इन शर्तों का उल्लंघन हुआ तो कार्रवाई होगी। वहीं, इसी मुकदमे में आरोपी दीपक के छोटे भाई कार्तिक चौधरी ने सोमवार को न्यायालय में समर्पण कर दिया। जहां से कार्तिक को जेल भेज दिया गया।
वाकया 10 जनवरी का है, जब सेंटर प्वाइंट से शुरू हुए विवाद में कारोबारी की कार में आगरा रोड पर इरादतन टक्कर मारी गई थी। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मडराक पुलिस ने जापान हाउस निवासी जिला पंचायत सदस्य दीपक चौधरी को जेल भेजा था, जबकि दीपक के भाई कार्तिक चौधरी व दो अन्य शोभांस व मोंटी की तलाश चल रही थी।
इसी क्रम में कार्तिक चौधरी ने सोमवार को सीजेएम न्यायालय में समर्पण कर दिया। उनके अधिवक्ता चंद्रशेखर दीक्षित ने बताया कि तीनों आरोपियों की समर्पण याचिका अदालत में दायर थी, जिसमें सोमवार को कार्तिक ने समर्पण किया। जहां से न्यायालय ने अभिरक्षा में लेकर कार्तिक को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
अधिवक्ता चंद्रशेखर दीक्षित के अनुसार, जिला जज के न्यायालय में दायर दीपक चौधरी की जमानत अर्जी पर सोमवार को बहस हुई, जिसमें न्यायालय ने सशर्त जमानत मंजूर की है। न्यायालय ने आदेश दिया है कि अगर किसी भी स्थिति में शर्तों का उल्लंघन किया तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।