फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Dabangas wreak havoc in Lodha, demolition in homes

लोधा में दबंगों ने बरपाया कहर, घरों में तोड़फोड़

Mon, 05 Mar 2018 02:00 AM IST
क्राइम न्यूज डेस्क, अमर उजाला अलीगढ़
क्राइम न्यूज डेस्क, अमर उजाला अलीगढ़ Updated Mon, 05 Mar 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
Dabangas wreak havoc in Lodha, demolition in homes
नंदपुर पला में मारपीट में घायल प्रीती और उसकी दुधमुंही बच्ची जिला अस्पताल में। - फोटो : अमर उजाला
थानाक्षेत्र के गांव नंदपुर पला में रविवार को दबंगों ने भाला-बल्लम व लोहे की रॉड से लैस होकर दूसरे पक्ष के घरों में घुसकर मारपीट की। शनिवार रात को शराब के नशे में हुए मामूली विवाद के बाद अगले दिन दबंगों ने जमकर कहर बरपाया। 
विज्ञापन


सुबह करीब सात बजे दूसरे पक्ष के घरों में घुसकर करीब एक दर्जन लोगों को घायल कर दिया। बचने के लिए कुछ लोगों ने पड़ोस के घर में छिपकर जान बचानी चाही पर हमलावर वहां भी पहुंच गए। पड़ोसी परिवार को भी मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित परिवारों का आरोप है कि हमलावरों ने तीन दिन की बच्ची को मारने की कोशिश की और प्रसूता को बल्लम से घायल कर दिया। घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। मामले में दोनों पक्षों की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि गांव नंदपुर पला में रहने वाले प्रकाश कश्यप के घर गोंडा क्षेत्र में रहने वाला उसका भांजा योगेंद्र आया हुआ था। शनिवार रात किसी मामले के लेकर शराब            के नशे में धुत रिंकू सिंह पुत्र चोब सिंह, उसके भाई मनवीर व राजेंद्र पुत्र निहाल सिंह से विवाद हो गया था। बाद में गांव के लोगों ने मामले में सुलह करा दी थी। अगले दिन               सुबह क्षत्रिय बिरादरी के रिंकू सिंह ने अपने करीब एक दर्जन से अधिक साथियों के साथ भाला-बल्लम व लोहे के राड से लैस होकर प्रकाश कश्यप व उसी की बिरादरी के अन्य कई घरों पर धावा बोल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ितों का कहना है कि करीब एक दर्जन निहत्थे लोगों पर भाला-बल्लम व लोहे के राड से हमला किया गया जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। कुछ लोग जान बचाकर पड़ोस में रहने वाले अशोक शर्मा के घर में छिप गए तो हमलावर वहां भी पहुंच गए। विरोध करने पर उन्होंने अशोक के बेटे-बेटी व पत्नी को भी पीट-पीटकर घायल कर दिया। कश्यप परिवार के लोगों का कहना है कि हमलावर प्रीति की तीन दिन की एक बच्ची की गर्दन पर पैर रखकर उसको मौत घाट उतारना चाहते थे।  


जब नवजात की मां ने हमलावरों के पैर पकड़े, तब जाकर उसे छोड़ा। हमलावरों ने प्रसूता को भी भालों सेे घायल कर दिया। इसी के साथ करीब दस घरों के ताले तोड़कर आग लगाने की भी कोशिश की। बाद में गंभीर रूप से घायल मुन्नी देवी पत्नी मनोहरलाल, मनोहर लाल पुत्र देवीराम, योगेंद्र पुत्र लालराम, सुमन देवी पत्नी राकेश, सुमन पुत्री धर्मवीर, प्रकाश पुत्र अशोक, सावित्री पत्नी अशोक, प्रीती पत्नी प्रकाश, कमलेश पत्नी छोटेलाल, पुष्पादेवी पत्नी डोरीलाल, मनोज पुत्र पीतंबर, राकेश पुत्र निरंजनलाल आदि को उपचार के लिए मलखानसिंह जिला अस्पताल लाया गया है। इस संबंध में एसओ लोधा ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed