फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Cyber fraud gang member appeared in court, revelations made during interrogation

साइबर ठगी गिरोह का सदस्य कोर्ट में हाजिर, पूछताछ में किए खुलासे

Tue, 26 Oct 2021 02:19 AM IST
राजेश सिंह क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: राजेश सिंह Updated Tue, 26 Oct 2021 02:19 AM IST
विज्ञापन
पेटीएम पर फर्जी एकाउंट बनाकर साइबर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का एक और सदस्य उन्नाव का रहने वाला शादाब कोर्ट में हाजिर हो गया। उसे न्यायालय ने जेल भेज दिया। उसके जेल जाने के बाद साइबर थाना पुलिस ने रिमांड पर लेने से पहले पूछताछ की है। उसने स्वीकारा है कि वह केवाईसी की आड़ में लोगों के अंगूठे का निशान लेकर उनके नाम पर ठगी करता था। अब तक चार सौ से ज्यादा ऐसे लोगों की केवाईसी कर चुका है।
विज्ञापन




मामूभांजा की डॉ. पल्लवी संग पिछले वर्ष सितंबर में हुई 1.34 लाख रुपये ठगी के मुकदमे में साइबर थाना पुलिस पूर्व में महराजगंज के कृष्णा नगर निवासी गिरोह के सरगना अफरोज अब्बासी और अमरोहा के आफाक को जेल भेज चुकी है। यह लोग फर्जी सिम के आधार पर पेटीएम एकाउंट बनाते थे। उन्हीं में साइबर ठगी का रुपया अपने पास मंगाते थे। इसी गिरोह के सदस्य के रूप में उन्नाव के शादाब का नाम उजागर हुआ था।
विज्ञापन




यह फर्जी पेटीएम एकाउंट व फर्जी सिम मुहैया कराने में मददगार था। उसका नाम उजागर होने के बाद पुलिस ने उसकी तलाश में दबिश भी दी। इसी बीच पिछले सप्ताह वह कोर्ट में हाजिर हो गया और न्यायालय ने जेल भेज दिया। इंस्पेक्टर साइबर थाना सुरेंद्र सिंह के अनुसार आरोपी से पूछताछ की गई है, जिसमें उसने स्वीकारा कि वह टूर एंड ट्रैवल का धंधा करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



उसके पास लोग केवाईसी कराने आते थे। इसमें वह लोगों के अंगूठा निशानी का फर्जी तरीके से प्रयोग करके फर्जी सिम व पेटीएम एकाउंट बनाता था। अब तक उसने 400 केवाइसी करने की बात स्वीकारी है। पुलिस उसे रिमांड पर लेने की तैयारी है। इससे पहले भी वह एक बार पूछताछ कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed