फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Crooks plundered six people by making them hostage

बदमाशों ने बंधक बनाकर छह लोगों को लूटा

Sat, 14 Jul 2018 01:40 AM IST
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़। Updated Sat, 14 Jul 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
 Crooks plundered six people by making them hostage
bike loot
गुरुवार की शाम करीब आठ बजे सांसद सतीश गौतम के आदर्श गांव बहरावद के  स्वागत द्वार के पास बदमाशों ने छह लोगों को बंधक बनाकर लूटपाट की। लूट का विरोध करने पर पीटा। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ितों से जानकारी ली। बदमाशों की तलाश भी की, लेकिन सुराग नहीं लग सका। 
विज्ञापन


सांसद आदर्श गांव बहरावद निवासी नरोत्तम बघेल पुत्र कन्हीं सिंह गुरुवार की रात करीब साढ़े आठ बजे अपनी स्कूटी से अतरौली से गांव लौट रहे थे। गांव के  समीप बने स्वागत द्वार के पास बदमाशों ने डंडा मारकर उन्हें रोक लिया। उनके पास से 700 रुपये व मोबाइल लूट लिया।
विज्ञापन


उधर गांव में बन रही पानी की टंकी के लिए पाइप लाइन बिछाने का काम कर रहे मोहसिन पुत्र गफ्फार निवासी दुलेरी मुजफ्फरनगर, इस्लाम इनामुल पुत्र जमील खां, लुकमान पुत्र मो. राशिद, मो. सालिम पुत्र मो. रहीस खान, अरशद पुत्र शब्बीर खान निवासीगण गांव बैसानी थाना इस्लाम नगर शामली भी अतरौली से कुछ सामान लेकर बहरावद लौट रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


तमंचे के बल पर बदमाशों ने इन सभी के हाथ बांध दिए। उन सभी के पास से साढ़े 18 हजार रुपये, चार मोबाइल, चांदी की जंजीर लूटकर ले गए। जैसे-तैसे यह सभी बंधन मुक्त हुए। कंट्रोल रूम को सूचना दी गई। कोतवाल उत्तमचंद पटेल के अनुसार कंट्रोल रूम से वारदात की जानकारी मिली थी। किसी ने थाने में तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed