फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Crime in Pisawa

पिसावा में प्रधानी चुनाव को लेकर संघर्ष, छह घायल

Fri, 29 Jan 2016 01:45 AM IST
पिसावा
पिसावा Updated Fri, 29 Jan 2016 01:45 AM IST
विज्ञापन

चुनावी रंजिश को लेकर  शाहपुर में प्रधान और पूर्व प्रधान प्रत्याशी पक्ष भिड़ गए और खूब लाठी-डंडे चले। दोनों पक्षों की ओर से छह लोग घायल हो गए हैं। एक की ओर से सात और दूसरे पक्ष की ओर से आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।

विज्ञापन

गांव शाहपुर की प्रधान सुनील कुमारी पत्नी विनोद कुमार जीतीं थी, जबकि इसी गांव की पुष्पा देवी पत्नी संजय प्रधानी का चुनाव हारी थीं। इसी को लेकर पुष्पा देवी ने एसडीएम के कोर्ट में याचिका दायर कर रखी थी। गुुरुवार को दोनों पक्षों की सुनवाई थी। पुष्पा देवी की एसडीएम कोर्ट गभाना में तारीख थी। सुनील कुमारी का पति विनोद कुमार और पुष्पा देवी का पति संजय तारीख करके गांव आ रह थे। विनोद अपनी बोलेरो गाड़ी में था। वह पिसावा से निकलने के बाद शाहपुर अपने गांव जा रहा था। 

विज्ञापन

रास्ते में शाहपुर के पास खेतों में दोनों पक्ष भिड़ गए। दोनों पक्षों की ओर से मारपीट की गई। दोनों पक्षों की ओर से हथियारों का प्रदर्शन हुआ। प्रधान सुनील कुमारी पक्ष की ओर से विनोद कुमार पुत्र सरदार, रोहित पुत्र वीर पाल, तेजवीर पुत्र चंद्रवीर, जबकि पुष्पा देवी पक्ष की ओर से वेदवीर , प्रेमवीर पुत्र मुख्तियार, महेंद्र सिंह घायल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में सुनील कुमारी की ओर से  मिंटू, संजय, वेदवीर, प्रेमवीर, निखिल, जगवीर, अरविंद को नामदर्ज किया गया, जबकि पुष्पा देवी पक्ष की ओर से  विनोद, रिंकूल, रोहित, मनोज, गजंत, उज्जवल, अर्जुन, विजेंद्र को नाम दर्ज कराया गया है। थाना प्रभारी पुष्पेंद्र कुमार त्रिपाठी ने बताया कि दोनों की ओर से मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed