फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Chunav

पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ने से पहले ही बसपा नेता की मौत

Sat, 26 Sep 2015 01:26 AM IST
Updated Sat, 26 Sep 2015 01:26 AM IST
विज्ञापन
इगलास के गांव दांतऊ की नगरिया में मचा कोहराम
विज्ञापन

पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ने से पहले ही बसपा नेता की मौत
िश्ावओम शर्मा
इगलास। गांव दांतऊ की नगरिया निवासी बसपा नेता मोती सिंह की जिला पंचायत सदस्य के चुनाव प्रचार के दौरान हार्टअटैक से मौत हो गयी। मोती सिंह की मौत के बाद घर से लेकर पूरे गांव में कोहराम मच गया है।
देर रात गांव में बसपा नेताओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। परिजनों ने बताया कि मोती का अंतिम संस्कार शनिवार को होगा। दांतऊ की नगरिया निवासी मोती सिंह का दूध का कारोबार है, मौजूदा त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जिला पंचायत सदस्य के लिये वह गांव की वार्ड संख्या 26 से चुनाव लड़ने का प्रचार कर रहा था। शुक्रवार को जमों गांव में अपना चुनाव प्रचार करते समय अपने ही नामराशि के मकान पर पहुंचा तो उसे सीने में दर्द होने लगा।
विज्ञापन

दर्द और उलझन के बीच उसे उपचार के लिये मथुरा लेकर गये, जहां पर डाक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। खबर के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में मोती सिंह के आवास पर आने-जाने वालों का तांता लगा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सात लाख के सदमे में गई जान..?
इगलास। मोती सिंह की मौत को लेकर लोगों के बीच चर्चाओं के दौर चल रहे हैं। गांव के कुछ लोग कह रहे हैं कि मोती सिंह ने बसपा से जिला पंचायत सदस्य का टिकिट मांगा था, जिसके लिये मोती सिंह ने जुगाड़ कर सात लाख रुपये पार्टी के एक  जिम्मेदार पदाधिकारी को दिये थे। लेकिन बसपा ने एक दो दिन पहले ही अपना अधिकृत प्रत्याशी किसी दूसरे व्यक्ति को बना दिया और रुपये भी लौटाये। जिससे मोती सिंह को सदमा लग गया और हार्ट अटैक से उसकी मौत हो गई। वहीं परिवार के सदस्य कुछ भी बोलने की स्थिति में नहीं हैं। अगर परिजन कुछ कहते हैं तो मामले में कुछ और सच सामने आ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed