फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Changing money from the bank to the military policeman hit by shoe inspector beaten ..

बैंक से पैसे बदलने गए फौजी को दरोगा ने पीटा.. सिपाही ने मारा जूता

Sun, 13 Nov 2016 02:23 AM IST
अमर उजाला, अलीगढ़
अमर उजाला, अलीगढ़ Updated Sun, 13 Nov 2016 02:23 AM IST
विज्ञापन
सर्जिकल स्ट्राइक के बाद एक ओर जहां पूरा देश सेना के जवान के प्रति आदर तथा सम्मान की गाथा गा रहा है, वहीं दूसरी ओर हरदुआगंज पुलिस ने फौजी को बैंक में राइफलों की बटों, डंडों से पीटा। पीड़ित का आरोप है कि पुलिस कर्मियाें ने थाने में जंजीर से बांधकर घंटों जमीन पर बिठाए रखा।
विज्ञापन

जंजीरों से बंधे फौजी की वीडियो जब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, तो सामाजिक संगठनों ने अफसरों से दोषी पुलिस कर्मियाें के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पीड़ित का आरोप है इतने सब होने के बाद भी पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

नगला गिरधारी निवासी महेश कुमार लखनऊ कैंट में सिग्नल कोर में तैनात हैं। दो दिन से वे कस्बा स्थित स्टेट बैंक में रुपये की बदलने के लिए चक्कर काट रहे थे। जब तक उनका नंबर आता तब तक बैंक में करंसी खत्म हो जाती। महेश ने बताया कि शुक्रवार शाम को बैंक गार्ड ने सुबह पौने दस बजे आने के लिए उनसे कहा। शनिवार सुबह जब वह पौने दस बजे बैंक गार्ड के पास पहुंच गए, उस समय बैंक में लंबी लाइन लगी हुई थी। गार्ड ने उन्हें आश्वासन दिया कि थोड़ी देर गेट के पास खड़े रहें और पैसे बदलवा देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित का आरोप है कि तभी वहां मौजूद एक उपनिरीक्षक ने उनसे गाली-गलौज करते हुए उन्हें घसीटना शुरू कर दिया, जिसके बाद दोनाें में हाथापाई होने लगी। पास ही खड़े पुलिसकर्मियों ने उन्हें दबोच लिया और राइफल की बट, डंडे से पीटना शुरू कर दिया। इसके बाद सिपाहियों ने उन्हें जीप में डाला और थाने ले गए।
थाने में भी उनके साथ मारपीट की गई और जंजीर से बांधकर बिठा दिया। पीड़ित का आरोप है कि एक सिपाही ने थाने में उसके सिर पर जूता तक दे मारा। इस मारपीट की घटना में उसके 4 हजार रुपये कहीं गिर गए। पूर्व फौजी भाई सुभाष को भी पुलिस ने थाने से भाग दिया।
सोेशल मीडिया पर जब जंजीरों में जकडे़ फौजी का वीडियो वायरल हुआ तो सामाजिक संगठनों ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए पुलिस के आला अफसरों से दोषी पुलिस कर्मियों के विरुद्ध कार्यवाही की मांग की और कार्यवाही न करने की स्थिति में आंदोलन की चेतावनी भी दी है। उधर, पुलिस ने फौजी के विरुद्ध 323, 332, 353 और 504 में रिपोर्ट दर्ज कर देर शाम थाने से जमानत पर रिहा कर    दिया है।

रविवार को फौजी लखनऊ लौटेगा और अपने अफसराें को पूरा घटना क्रम बताएगा।
इस संबंध में सीओ अतरौली विजयेंद्र कुमार द्विवेदी ने कहा कि जहां तक मुझे जानकारी है फौजी बैंक में किसी को घुसने नहीं दे रहा था। जबरदस्ती कर रहा था। मना करने पर उसने सिपाही तथा दरोगा से हाथापाई की। फौजी को जूता मारने तथा उसके परिजनों से अभद्रता की जानकारी मुझे नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed