फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Case filed against more than 15 in stone pelting incident in Vasundhara Colony

वसुंधरा कॉलोनी में हुए पथराव की घटना में 15 से अधिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज   

Thu, 11 Jun 2020 12:56 AM IST
राजेश सिंह क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: राजेश सिंह Updated Thu, 11 Jun 2020 12:56 AM IST
विज्ञापन
वसुंधरा कॉलोनी में लगे गेट को तोड़ने और इसको रोकने पर दूसरे पक्ष द्वारा किए गए पथराव के मामले में वसुंधरा कॉलोनी की ओर से 15 नामजद सहित अन्य महिला और पुरुषों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

 
दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा गया है कि वसुंधरा कॉलोनी एक गेट बंद कॉलोनी है, जिसके प्रवेश के लिए दो रास्ते हैं। इस कॉलोनी के बराबर अन्य इलाके हैं। इन लोगों का बार-बार यह प्रयास रहता है कि वसुंधरा कॉलोनी के गेट तोड़कर बीच में से रास्ता बना लिया जाए। जबकि वसुंधरा कॉलोनी का लेआउट ही गेट बंद कॉलोनी के रूप में पास है।
विज्ञापन



गत शनिवार को छह जून को दूसरे पक्ष ने गेट तोड़ना शुरू कर दिया। इसकी जानकारी वसुंधरा कॉलोनी के लोगों को लगी तो, वे मौके पर इकट्ठा हुए। उन्होंने इसका विरोध किया। इसके फलस्वरूप दूसरे पक्ष ने वसुंधरा कॉलोनी में पथराव शुरू कर दिया, जिसमें कई लोग घायल हो गए। सूचना पर इलाका पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और पथराव करने वालों को तितर-बितर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस घटना में वसुंधरा कॉलोनी निवासी जितेंद्र कुमार शर्मा द्वारा देहली गेट की नवमान कॉलोनी के निवासी योगेश जादौन पुत्र नेक्से सिंह उनकी पत्नी विजय देवी सहित रामवती देवी, अंकित, शिवम, देवेंद्र शर्मा, शशि, रवि, अनिल शर्मा, राधा, राजेश टिकरी वाले, बबली, सपना, प्रिंस, योगेश प्रजापति दुकानदार व कुछ अन्य महिला व पुरुष के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस के मुताबिक मामले की जांच की जा रही है और सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed