{"_id":"57ffe98f4f1c1b4a2c28e56e","slug":"captain-sir-assure-them-innocent-hunkknyay","type":"story","status":"publish","title_hn":"कप्तान साहब! मैं निर्दोष हूं..न्याय दिलाओ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कप्तान साहब! मैं निर्दोष हूं..न्याय दिलाओ
अमर उजाला, अलीगढ़
Updated Fri, 14 Oct 2016 01:50 AM IST
विज्ञापन
कप्तान साहब! मैं निर्दोष हूं..न्याय दिलाओ
- फोटो : dig vishal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महानगर के गांधीपार्क क्षेत्र के छर्रा अड्डा पुल के नीचे 12 अगस्त हुई तोताराम की हत्या के आरोप में नामजद नगरिया पट्टी चाहरम के शिक्षक जितेंद्र उर्फ गुड्डू व किशन लाल बृहस्पतिवार खुद एसएसपी के सामने पहुंच गए।
यहां उन्होंने खुद को निर्दोष बताया और न्याय मांगा। यहां तर्क दिया कि पूर्व में हमारे गांव के प्रधान प्रत्याशी की हत्या में तोताराम पक्ष नामजद था। जिसका मुकदमा अदालत में ट्रायल पर है। इसी से बचने के लिए दबाव बनाने के इरादे से खुद ही तोताराम की हत्या कर हमें नामजद किया गया है।
साथ ही कहा कि आप निष्पक्ष जांच करा लें। अगर कहीं भी हमारा दोष पाया जाए तो हम हर सजा भुगतने को तैयार हैं। इस पर एसएसपी ने मामले की गंभीरता को समझते हुए एएसपी/सीओ द्वितीय को निष्पक्ष जांच कर तीन दिन में रिपोर्ट मांगी है। यह भी कहा है कि जब तक जांच रिपोर्ट नहीं आती, तब तक कोई कार्रवाई नहीं होगी।
विज्ञापन
नगरिया पट्टीचाहरम निवासी तोताराम की हत्या के इस प्ररकण में पहले दिन से नामजद पक्ष खुद को निर्दोष बता रहा है।
मगर मृतक पक्ष का दबाव है कि यही आरोपी हैं। यह कहते हुए बीते शुक्रवार को मृतक पक्ष ने एसएसपी दफ्तर पर केरोसिन डालकर आत्मदाह तक की कोशिश की। इस प्रकरण में पूर्व एसएसपी लवकुमार ने भी निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया था।
मगर थाना पुलिस तब तक 82 की कार्रवाई कर चुकी थी। बृहस्पतिवार को नामजदों के साथ आए जिला पंचायत सदस्य पति ठा.सुबोध सिह, अधिवक्ता नीरज चौहान, सुमित चौधरी बॉबी सहित कई दर्जन ग्रामीणों ने नामजदों को निर्दोष बताया। यहां गुड्डू ने कहा कि किसी भी एजेंसी से जांच करा लो, या मुझे कितने भी दिन तक हिरासत में रखवा लो। मैं हर तरह से तैयार हूं।
पर मैं हत्यारोपी नहीं हूं। एक हत्यारोपी को अपने सामने बेवाक खड़ा देख एसएसपी को भरोसा हुआ कि कुछ तो इस हत्याकांड में गड़बड़ है। इधर, एसएसपी के निर्देश पर सीओ ने जांच शुरू कर दी है।