फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Cantor dies in a vertical bus, six die

अलीगढ़: खड़ी बस को कैंटर ने मारी टक्कर, 6 लोगों की मौत

Mon, 19 Nov 2018 02:46 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Updated Mon, 19 Nov 2018 02:46 AM IST
विज्ञापन
Cantor dies in a vertical bus, six die
टक्कर लगने के बाद गड्ढे में गिरी फर्रुखाबाद िडपो की बस । - फोटो : Amar Ujala

 अलीगढ़- बुलंदशहर सीमा पर गभाना के पास नेशनल हाईवे 91 पर रविवार रात फर्रुखाबाद डिपो की खड़ी बस में पीछे से आ रहे कैंटर ने टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में एक महिला सहित छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आठ लोग घायल हो गए हैं। मृत महिला की पहचान रोहाना बेगम पत्नी बाहरशेर निवासी पहाड़पुर, फर्रुखाबाद के रूप में हुई है। चार घायलों को बुलंदशहर तथा चार को अलीगढ़ के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल पहुंचे जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने छह लोगों के मारे जाने की पुष्टि की है।

विज्ञापन


फर्रुखाबाद डिपो की बस नंबर यूपी 76 के 7303 रात करीब 10.30 बजे फर्रुखाबाद से चल कर अलीगढ़ आई थी और यहां से दिल्ली के लिए रवाना हुई थी। इस बस को ड्राइवर रामवीर सिंह और कंडक्टर सुभाष चंद्र ले जा रहे थे। गभाना के पास अलीगढ़-बुलंदशहर सीमा पर बस की हेडलाइट खराब हो गई। बस खड़ी कर ड्राइवर और कंडक्टर हेडलाइट ठीक करने में लगे थे। इसी बीच कुछ सवारियां भी बस से नीचे उतर गईं। रात करीब साढ़े दस बजे पीछे से तेज गति से आ रहे कैंटर ने सड़क पर खड़ी सवारियों को रौंदते हुए बस में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बस गड्ढे में जा गिरी।
विज्ञापन


बस में बैठी सवारियों में चीखपुकार मच गई। मौके पर पांच पुरुष और एक महिला की मौत हो गई। आठ लोग घायल हो गए। मृतकों में सिर्फ एक महिला रोहाना बेगम पत्नी बाहरशेर निवासी पहाड़पुर, फर्रुखाबाद की पहचान हो पाई है। एएसपी नीरज जादौन, इंस्पेक्टर गभाना राघवेंद्र सिंह, इंस्पेक्टर चंडौस सीपी सिंह, इंस्पेक्टर लोधा बीपी गिरी भी घटना स्थल पर पहुंच गए। अलीगढ़ से क्यूआरटी टीम भी पहुंच गई। टोल प्लाजा की रिलीफ टीम एंबुलेंस से घायलों को अस्पताल ले गई। घायलों में दिव्या (22) पत्नी यतेंद्र कुमार निवासी बाबरपुर एटा, देवेंद्र (28) पुत्र संतोष कुमार निवासी नगला पीपल मरहरा, एटा, ओमपाल (52) पुत्र अमर सिंह निवासी शांतिनगर एटा, अनुज शर्मा (27) पुत्र उमेश चंद्र निवासी हौज खास, दिल्ली को मलखान सिंह जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं सत्यवीर पुत्र राधेश्याम निवासी कुरावली, मैनपुरी, प्रीती पत्नी रजनीश निवासी फतेहाबाद, हरियाणा व दो अन्य को बुलंदशहर की मुनि सीएचसी में भर्ती कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed