{"_id":"5acfc9e84f1c1bd83d8b4d78","slug":"businessman-vijay-gangal-shot-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारोबारी विजय गंगल की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कारोबारी विजय गंगल की गोली मारकर हत्या
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
Updated Fri, 13 Apr 2018 02:44 AM IST
विज्ञापन
विजय गंगल का फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खैर कस्बे में गुरुवार देर शाम प्रमुख व्यवसायी व खैर इंटर कॉलेज प्रबंधक विजय गंगल की अलीगढ़-पलवल रोड स्थित उनके प्रतिष्ठान के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात उस समय हुई, जब उनके करीबी पूर्व विधायक प्रमोद गौड़ व अन्य मित्र प्रतिष्ठान के अंदर बैठे थे और गंगल खुद बाहर खड़े किसी से बात कर रहे थे। उनके दो गोली सिर व सीने में लगीं।
खुद पूर्व विधायक उन्हें तत्काल अपनी गाड़ी में डालकर जेएन मेडिकल कॉलेज के लिए दौड़े। मगर रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया। विजय के बेटे की तरफ से अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी गई थी। कस्बा के मोहल्ला सर्राफान निवासी विजय गंगल (58) खैर इंटर कॉलेज के प्रबंधक थे। वह हिंदुस्तान लीवर के डिस्ट्रीब्यूटर होने के साथ-साथ अन्य कंपनियों की एजेंसी चलाते थे। उनकी गिनती कस्बे के प्रमुख व्यापारी व सामाजिक लोगों में की जाती थी। उनकी अलीगढ़-पलवल रोड पर अंबेडकर पार्क के निकट दुकान व गोदाम है। जहां शाम के समय अक्सर उनके बेहद करीबी मित्र पूर्व विधायक प्रमोद गौड़ व अन्य आकर बैठ जाया करते और देर तक बातचीत का दौर चलता। पूर्व विधायक भी खैर इंटर कॉलेज की कमेटी में पदाधिकारी हैं। गुरुवार शाम करीब 7.30 वह अपनी दुकान पर थे।
रोजाना की तरह पूर्व विधायक प्रमोद गौड़ व अन्य मित्रगण बैठे बातें कर रहे थे। तभी अचानक विजय गंगल दुकान से बाहर टॉयलेट के लिए आए और वहीं खड़े होकर एक व्यापारी से बात करने लगे। तभी बाइक पर आए दो बदमाशों ने उन्हें निशाना बनाकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। एक गोली उनके सीने में और दूसरी कनपटी के पास से सिर में लगी। गोली लगते ही विजय गंगल जमीन पर गिर पड़े। तीसरी गोली शटर में लगी। गोलियों की आवाज से बाजार में अफरा तफरी मच गई। कोई कुछ समझ पाता इससे पूर्व ही हमलावर हथियार लहराते हुए भाग गए। अंदर से कर्मचारी व मित्र बाहर और गंभीर घायल को पूर्व विधायक आदि गाड़ी में डाल जेएन मेडिकल कॉलेज ले गए।
विज्ञापन
परंतु वहां पहुंचने से पूर्व ही उनकी मौत हो गई। सूचना पर मौके पर एसएसपी राजेश पांडेय, एसपी देहात डा. यशवीर सिंह, सीओ तेजवीर सिंह पहले मेडिकल कॉलेज और बाद में घटनास्थल पर पहुंच गए। इधर, मेडिकल में समर्थकों व परिचितों की भीड़ को देखते हुए सिविल लाइंस व क्वार्सी का पुलिस बल भी बुला लिया गया। गंगल का एक बेटा शीतल गंगल अलीगढ़ रोड पर ही मोबाइल की दुकान चलाता है। सीओ तेजवीर सिंह का कहना है कि जांच व तहरीर के आधार पर ही कुछ कहा जा सकेगा।