फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   buffalo died by current, villagers protest

विद्युत तार टूटने से भैंस मरी, प्रदर्शन

Mon, 15 Jun 2015 02:26 AM IST
जवां।
जवां। Updated Mon, 15 Jun 2015 02:26 AM IST
विज्ञापन
विद्युत तार टूटने से भैंस मरी, प्रदर्शन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जवां। गांव ऊसरगंज पिलौना में एलटी लाइन का तार टूटन से एक भैंस की मौत हो गई। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने जेई के खिलाफ प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने बताया कि जहीर खां पुत्र अब्दुल रहमान की कई भैंस मकान के सामने एक पेड़ के नीचे बंधी हुईं थीं। उसी के पास एलटी लाइन का पोल भी है। बा भी लगा था। बिजली का तार टूटकर पोल से टकरा गया जिससे उसमें करंट गया। नीचे बंधी भैंस पोल की चपेट में आ गई और भैंस की मौत हो गई। वहीं पास में सत्तार खां को भी करंट लगा।

इसी दौरान तेज आंधी आने के कारण बिजली चली गई। ग्रामीणों ने बताया कि घटना की जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम और विद्युत विभाग के जेई रजनीकांत को दी गई लेकिन कोई भी मौके पर नहीं पहुंचा। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने विद्युत विभाग और जेई के खिलाफ प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि पूरे क्षेत्र में बिजली के तार जर्जर हो चुके हैं, इसलिए आए दिन तार टूटने की घटनाएं होती रहती हैं। जेई का कहना है कि किसान अपने मवेशी बिजली के पोल से बांधते हैं। ऐसे में हादसा होने पर विभाग जिम्मेदार नहीं है। विरोध जताने वालों में फारूख खां, शकील, बाबू खां, मनीषा, अनीषा मुन्नी, जरीन, नाजरीन आदि    मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed