फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Brother , sister showing browning looted in broad daylight

भाई, बहन को दिनदहाड़े तमंचा दिखाकर लूटा

Thu, 11 Aug 2016 01:43 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरो
अमर उजाला/ ब्यूरो Updated Thu, 11 Aug 2016 01:43 AM IST
विज्ञापन
Brother , sister showing browning looted in broad daylight
भाई, बहन को दिनदहाड़े तमंचा दिखाकर लूटा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कोतवाली क्षेत्र के मुहरैनी-अगोरना संपर्क मार्ग पर दिनदहाडे़ बाइक सबार सशस्त्र बदमाशों ने भाई-बहन को लूट लिया। बदमाश एक लाख से अधिक कीमत का सामान और नकदी आदि लू ले गए। पीड़ित के पिता की तहरीर पर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की  गई है।
विज्ञापन

 बुधवार को गांव कनौरा निवासी हरेेंद्र सिंह पुत्र प्रताप सिंह दोपहर लगभग साढ़े बारह बजे भवनगढ़ी थाना हरदुआगंज के गांव से अपनी बहन मधु को लेकर गांव आ रहे थे। इस बीच अलीगढ़ मार्ग पर वे निशांत कोल्डस्टोरेज के सामने लघुशंका के लिए रुके। तभी अपाचे बाइक पर सबार तीन युवक उनके पीछे लग गए।
विज्ञापन

जब दोनाें भाई-बहन मुहरैनी होते हुए कच्चे मार्ग से गांव अगोरना के समीप जंगल में पहुंचे तो युवकों ने ओबरटेक कर उन्हें रोक लिया। हरेंद्र का कहना है कि बाइक रोकते ही बदमाशों ने उनपर तमंचा तान दिया और शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिर बदमाशाें ने उससे मोबाइल व पर्स तथा मधु से छह अंगूठियां, मंगलसूत्र, सीतारामी, झुमकी, पायजेब, चूड़ी व पांच हजार रुपये नगद लूट लिए और फरार हो गए। उसने किसी प्रकार पुलिस कंट्रोल रूम को इसकी सूचना दी।

जिसपर हस्तपुर चौकी प्रभारी शिवकुमार यादव ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। इस संबंध में उनके पिता प्रताप सिंह ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। बता दें, हस्तपुर क्षेत्र में दो दिन पूर्व भी लूट के साथ हत्या की घटना सामने आ चुकी है। जिसका अब तक पुलिस खुलासा नहीं कर पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed