{"_id":"5ca26ddcbdec22143a67f3c5","slug":"bjp-leader-shot-dead-in-land-dispute","type":"story","status":"publish","title_hn":"जवां में जमीन के विवाद में भाजपा नेता को गोली मारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जवां में जमीन के विवाद में भाजपा नेता को गोली मारी
Tue, 02 Apr 2019 01:47 AM IST
राजेश सिंह
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
Published by: राजेश सिंह
Updated Tue, 02 Apr 2019 01:47 AM IST
विज्ञापन
गोली लगने से घायल बजरंग दल के कार्यकर्ता मोनू।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जवां कस्बा निवासी भाजपा नेता मोनू को सोमवार को जमीन के विवाद के चलते कस्बे में ही गोली मार दी गई। घटना उस समय हुई जब भाजपा नेता अपने घर से एक्टिवा पर सवार होकर यहां स्थित साधू आश्रम मंदिर जा रहा था। पांच युवकों ने उसे रास्ते में घेरकर गोली चला दी, जिसमें से एक गोली मोनू के कंधे में जा धंसी। गोली मारकर हमलावर भाग गए। इधर, वारदात की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायल हालत में मोनू को जेएन मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। यहां देर शाम तक उसकी हालत में सुधार आया।
घटना सुबह करीब सात बजे की है। भाजपा में अनुसूचित मोर्चा के मंडल अध्यक्ष और बजरंग दल में नगर अध्यक्ष का दायित्व संभाल रहे युवा नेता मोनू घर से अपनी एक्टिवा पर सवार होकर कस्बे में ही स्थित साधु आश्रम मंदिर जाने के लिए निकला था। इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे पांच हमलावरों ने मंदिर के पास ही घेर लिया। इससे पहले की मोनू कु छ समझ पाता, उन्होंने फायरिंग करना शुरू कर दिया। मोनू ने जान बचाकर भागने की कोशिश की।
मगर, एक गोली उसके दाहिने कंधे में जा धंसी। इससे मोनू जमीन पर गिर गया। मोनू के गिरते ही हमलावर भाग गए। इधर, गोली चलने की आवाज सुन आसपास के लोग खौफ में आ गए। वह डरते हुए घटनास्थल की ओर पहुंचे। मोनू को खून से लथपथ देख पुलिस को वारदात की सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जेएन मेडिकल कालेज भिजवाया। यहां दोपहर बाद ऑपरेशन कर कंधे से गोली निकाली गई। इसके बाद मोनू की हालत में सुधार हुए।
विज्ञापन
जमीन के विवाद में हुआ हमला
वारदात के पीछे जमीन का विवाद सामने आ रहा है। मिली जानकारी के अनुसार मोनू ने कस्बा के हाईवे किनारे एक जमीन का बैनामा पिछले दिनों कराया था। जबकि इसी जमीन पर कस्बे का ही दूसरा पक्ष अपना दावा ठोक रहा है। मोनू के परिजनों के अनुसार पांच हमलावरों में से तीन को पहचान लिया है। जबकि दो अज्ञात हैं। इनके खिलाफ थाना पुलिस को तहरीर देने की तैयारी है। थाना इंस्पेक्टर के अनुसार मामले में परिजनों की ओर से तहरीर मिलने के बाद आरोपियों के खिलाफ जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मोनू खतरे से बाहर है।