{"_id":"586184fe4f1c1b5b26eeb55b","slug":"bjp-leader-morning-robbery-at-a-petrol-pump","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेता के पेट्रोल पंप पर सुबह-सुबह लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भाजपा नेता के पेट्रोल पंप पर सुबह-सुबह लूट
अमर उजाला ब्यूूराे
Updated Tue, 27 Dec 2016 02:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महानगर में छुट्टा घूम रहे लुटेरों ने सोमवार सुबह-सुबह सिविल लाइंस के जमालपुर में भाजपा नेता के पेट्रोल पंप पर लूटपाट को अंजाम दे डाला। यहां ग्राहक बनकर आए बाइक सवार चार बदमाशों ने सेल्समैन पर तमंचा तानकर और सिर में तमंचे की बट मारकर रात भर की बिक्री के 28 हजार रुपये लूट लिए। खबर पर हरकत में आई पुलिस मौके पर पहुंची। घटना के बाद पेट्रोलियम कारोबारी सांसद संग एसएसपी से मिले, जिन्होंने 2 दिन की चेतावनी दी है कि अगर घटना का खुलासा न हुआ तो जिले भर में हड़ताल की जाएगी।
वाकये के अनुसार भाजपा ब्रज प्रांत के मंत्री कुशलपाल सिंह का जमालपुर में निर्मल इंजीनियरिंग वर्क्स के नाम से पेट्रोल पंप है, जिस पर बंटी निवासी मधुपुरा, मो.मुकीम निवासी मौलाना आजाद नगर बतौर सेल्समैन तैनात हैं। रात में भी पंप खुलता है। वाकया सुबह करीब सात बजे का है, जब दो पल्सर बाइकों पर चार बदमाश आए और उन्होंने आते ही बंटी की कनपटी पर तमंचा सटा दिया। जब विरोध किया तो मारपीट करते हुए सिर में बट मारकर जख्मी कर दिया। इसके बाद धमकाते हुए 28 हजार रुपये व बंटी के हाथ से मोबाइल लूट ले गए। जाते हुए बदमाश तमंचे लहराते हुए धमकी देकर चले गए। बदमाशों के जाने पर खबर पुलिस व पंप स्वामी को दी गई। सूचना पर पुलिस के अलावा तमाम व्यापारी भी मौके पर पहुंच गए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
इधर, दोपहर में पंप स्वामी अध्यक्ष विजय मंगल के नेतृत्व में सांसद सतीश गौतम संग एसएसपी से मिले।
इस दौरान उन्होंने एएमयू इलाके में सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस तैनाती पर जोर दिया। यह भी बताया कि आए दिन एएमयू के छात्र भी यहां आकर हरकतें करते हैं। साथ ही लूट के खुलासे के लिए भी 48 घंटे का वक्त दिया। अन्यथा चेतावनी का एलान किया है। इस पर एसएसपी ने उन्हें भरोसा दिलाया है। एएमयू कुलपति को भी पत्र लिखने की बात कही है।