फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   As the skeleton was abducted teenager

कंकाल के रूप में मिली अपहृत किशोरी

Wed, 08 Feb 2017 02:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे
अमर उजाला ब्यूूराे Updated Wed, 08 Feb 2017 02:27 AM IST
विज्ञापन
As the skeleton was abducted teenager
लाहा के खेत में किशोरी का कंकाल मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस। - फोटो : Amar Ujala
25 जनवरी की सुबह स्कूल के लिए घर से निकलने के बाद गायब हुई कक्षा चार की छात्रा का शव आज उसी के गांव के बाहर एक खेत में कंकाल के रूप में मिला। खेत में लाहा की कटाई चल रही थी, तभी कंकाल नजर आने पर गांव से थाने तक शोर पहुंच गया।
विज्ञापन


मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। इंस्पेक्टर खैर जसपाल पंवार के साथ ही सीओ ओपी सिंह भी पहुंच गए। कंकाल पर स्कूल ड्रेस से उसकी पहचान हुई। बेटी का कंकाल देख माता-पिता फूट-फूटकर रो पड़े। चर्चा है कि बलात्कार के बाद किशोरी की हत्या कर शव को फेंक दिया गया होगा। 
विज्ञापन


कंकाल सहित मौके से पुलिस को कई अवशेष मिले हैं। मौके पर एक ईंट भी मिली है, जिससे हत्या किए जाने की आशंका है। कंकाल को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही फोरेंसिक एवं डीएनए जांच के लिए भी अवशेष भेजे गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ ओपी सिंह ने कहा कि हो सकता है कि किशोरी से बलात्कार किया गया हो, और फिर राज छिपाने के लिए हत्या कर शव फेंका गया हो। बलात्कार की पुष्टि पोस्टमार्टम के साथ ही फोरेंसिक जांच से ही स्पष्ट हो सकेगी। उधर पुलिस ने इस मामले में बहला फुसलाकर भगा ले जाने के पहले से दर्ज मुकदमे में हत्या एवं पाक्सो एक्ट की धाराएं भी बढ़ा दी हैं। 

बताते हैं कि मंगलवार शाम चार बजे मुनेश नाम का व्यक्ति अपने खेत में मजदूरों से लाहा की फसल कटवा रहा था। तभी उन्हें कपड़े पहने कंकाल व हड्डियां दिखाई दीं। 

बताते चलें कि 25 जनवरी की सुबह 10 वर्ष की यह किशोरी घर से स्कूल के लिए निकली थी। वहीं से अपनी सहेली के साथ सहेली के भाई को खाना देने के लिए गांव के बाहर स्थित मंदिर तक गई थी। मंदिर के पास बाबी नामक युवक मिला था। उसने किशोरी को समोसा खिलाया और फिर भूसा उठवाने की बात कहकर अपने साथ ले गया। तब से किशोरी लापता थी। 


पिता की ओर से उक्त युवक के खिलाफ बहला फुसलाकर बेटी को भगा ले जाने की रिपोर्ट अपहरण की धारा में दर्ज करवाई गई थी। आरोपी युवक दो बच्चों का पिता है, और किशोरी के गायब होने के बाद से फरार है। किशोरी का कंकाल जिसने भ्‍ाी देखा उसी के मुंह से सिसकारियां निकल पड़ीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed