{"_id":"5be9d5d3bdec2265a106269d","slug":"amu-student-association-raids-indignation","type":"story","status":"publish","title_hn":"एएमयू छात्र संघ के अधिष्ठापन समारोह में मारपीट, हंगामा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एएमयू छात्र संघ के अधिष्ठापन समारोह में मारपीट, हंगामा
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
Updated Tue, 13 Nov 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
अधिष्ठापन समारोह में नारेबाजी करते छात्र।
- फोटो : Dig Vishal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में सोमवार को छात्र संघ के अधिष्ठापन समारोह के दौरान दो गुटों में भिड़ंत हो गई। इस दौरान छात्रों ने एक-दूसरे के ऊपर कुर्सियों से हमला किया। हंगामा एवं माहौल बिगड़ते देख कुलपति प्रो. तारिक मंसूर मंच से उतरकर पीछे ग्रीन रूम में चले गए। मारपीट में घायल एक युवक को जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
एएमयू छात्र संघ का अधिष्ठापन समारोह एथलेटिक्स ग्राउंड में आयोजित किया गया था। उपाध्यक्ष पद पर पराजित प्रत्याशी जैद शेरवानी का गरमागरम भाषण चल रहा था। वह अपने भाषण में जेएन मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों के साथ हुए मारपीट एवं विवाद का उल्लेख कर अपने आप को निर्दोष बता रहे थे। इसी बीच दर्शक दीर्घा के पिछले हिस्से में हंगामा शुरू हो गया। लोग कुछ समझते उसके पहले ही दो गुटों के बीच भिड़ंत हो गई। एक-दूसरे पर कुर्सियां चलने लगीं। पंडाल में अफरा-तफरी एवं भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई।
इससे नाराज कुलपति प्रो. तारिक मंसूर मंच छोड़कर पीछे बने ग्रीन रूम में चले गए। कुर्सी लगने के कारण एक युवक जख्मी हो गया, जिसे जेएन मेडिकल कॉलेज में उपचार के लिए भेजा गया। पंडाल में बैठे कुछ सीनियर छात्र एवं प्रॉक्टोरियल टीम के सदस्य बीच-बचाव करने लगे। बड़ी मुश्किल से हंगामा पर काबू पाया गया।
विज्ञापन
माहौल कुछ शांत होने पर उपाध्यक्ष पद पर पराजित प्रत्याशी सोनवीर सिंह को बुलाया गया। उन्होंने बोलना शुरू किया तो एक बार फिर से हंगामा व मारपीट शुरू हो गयी। सोनवीर का भाषण रोककर छात्र संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष सलमान इम्तियाज एवं छात्र नेता अलाउद्दीन माइक पर पहुंच गये और छात्रों से शांति बनाए रखने की अपील करने लगे।
अध्यक्ष सलमान इम्तियाज ने छात्रों को समझाते हुए कहा कि कुछ लोग कार्यक्रम बिगाड़ना चाहते हैं। उनके खिलाफ कार्यवाही होनी चाहिए। यूनियन को बदनाम करने की कोशिश हो रही है। जिन्होंने कार्यक्रम में व्यवधान डालने की कोशिश की हैं, उन्हें बाद में देख लेंगे। पंडाल में माहौल कुछ ठीक होने के बाद सोनवीर एवं उसके बाद यासिन गाजी को भाषण के लिए आमंत्रित किया गया। यासिन गाजी अड़ गए कि जब तक कुलपति नहीं आएंगे, छात्रों को संबोधित नहीं करेेंगे। उसके बाद मंच पर कुलपति को बुलाया गया। अधिष्ठापन समारोह का नजारा देखकर यह स्पष्ट हो गया कि आने वाला समय यूनियन के लिए आसान नहीं है।
पराजित तमाम छात्र नेता यूनियन के नवनिर्वाचित पदाधिकारी एवं कैबिनेट सदस्यों के खिलाफ एकजुट नजर आ रहे थे। खास बात यह भी रही कि नवनिर्वाचित यूनियन के विरोध में खडे़ छात्र नेताओं ने पूर्व विधायक हाजी जमीरउल्लाह द्वारा अध्यक्ष सलमान इम्तियाज को चुनाव लड़ाने का आरोप लगाया और साफ-साफ एलान कर दिया कि अध्यक्ष ने किसी को कैंपस में बुलाया तो बर्दाश्त नहीं करेंगे।
हालांकि बाद में अध्यक्ष सलमान इम्तियाज ने विरोधी छात्र नेताओं को करारा जवाब दिया। मो. अलाउद्दीन का फोटो मोबाइल पर दिखाते हुए कहा कि ये लोग हाजी जमीरउल्लाह का स्वागत करते है और पैसे मांगते हैं। सबकी पोल बाद में खोलूंगा। उन्होंने विरोधी छात्र नेताओं द्वारा लगाए गए आरोप को सिरे से खारिज कर दिया।