फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh, six lakh ladders with day-to-day petrol pump personnel

अलीगढ़ में दिनदहाड़े पेट्रोल पंप कर्मियों से छह लाख लूटे

Wed, 04 Apr 2018 02:22 AM IST
क्राइम न्यूज डेस्क, अमर उजाला अलीगढ़
क्राइम न्यूज डेस्क, अमर उजाला अलीगढ़ Updated Wed, 04 Apr 2018 02:22 AM IST
विज्ञापन
Aligarh, six lakh ladders with day-to-day petrol pump personnel
लूट का शिकार हुए सेल्समैन। - फोटो : अमर उजाला
बैंक में रुपये जमा कराने जा रहे दो पेट्रोलपंप कर्मियों से तीन बदमाशों ने हथियारों के बल पर दिनदहाडे़ करीब छह लाख रुपये लूट लिए। कस्बे की हनुमान गढ़ी रोड पर लूट को अंजाम दे बदमाश असलहे लहराते हुए बाइक से रामघाट रोड की ओर फरार हो गए। सेल्समैन छोटूराम शर्मा ने तीन अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध तहरीर दी है। 
विज्ञापन


कस्बे में अनाज उपमंडी के बगल में पूर्व विधायक मुनीश गौड़ के करीबी रिश्तेदार गोपाल गौड़ का राज फिलिंग स्टेशन के नाम से पेट्रोल पंप है। पेट्रोल पंप पर छोटू राम शर्मा पुत्र मनोहर लाल शर्मा निवासी मीरपुर, बुलंदशहर तथा पुष्पेंद्र उर्फ बंटी पुत्र रामकिशन निवासी नगाइच पाड़ा, अतरौली सेल्स मैन के रूप में कार्यरत हैं। 
विज्ञापन


छोटूराम ने बताया कि मंगलवार सुबह लगभग ग्यारह बजे करीब वह बंटी के साथ पेट्रोल पंप के छह लाख सात हजार रुपये लेकर बैंक में जमा करने के लिए बाइक से जा रहा था। जैसे ही वे महज दो सौ मीटर दूर हनुमान गढ़ी रोड पर भोला बैटरी हाउस के निकट पहुंचे कि सफेद रंग की बिना नंबर वाली अपाचे बाइक पर सवार तीन हथियारबंद बदमाशों ने बाइक ओवरटेक कर आगे लगा दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तीनों ने रिवॉल्वर व तमंचा तानकर पीछे बैठे बंटी से बैग छीन लिया और बाइक वापस मोड़कर रामघाट रोड की ओर भाग गए। पहले तो दोनों सेल्समैनों ने अपनी बाइक से उनका पीछा करने की कोशिश की लेकिन चंद मिनटों में ही बदमाश आंखों से ओझल हो गए। पीड़ितों ने थाने पहुंचकर लूट की सूचना दी। इस दौरान पुलिस ने पेट्रोल पंप तथा आसपास में लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला, लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा। एसओजी तथा सर्विलांस की टीमें मौके पर पहुंच गईं तथा पीड़ितों से जानकारी ली। मामले में छोटू राम शर्मा की ओर से तीन अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध तहरीर दे दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed