{"_id":"61b6e2b71df4e65b7f5f44f2","slug":"aligarh-defeat-in-betting-two-sides-clashed-over-victory-stone-pelting-constable-who-went-to-intervene-got-a-stone","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़: सट्टे में हार- जीत को लेकर दो पक्ष भिड़े, पथराव, बीच-बचाव करने गए सिपाही को लगा पत्थर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
अलीगढ़: सट्टे में हार- जीत को लेकर दो पक्ष भिड़े, पथराव, बीच-बचाव करने गए सिपाही को लगा पत्थर
Mon, 13 Dec 2021 11:36 AM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Mon, 13 Dec 2021 11:36 AM IST
सार
सासनीगेट इलाके के सराय पीतांबर में खुलेआम सट्टा होता है। हार-जीत को लेकर रविवार देर रात दो पक्ष आमने सामने आ गए। गाली-गलौज के साथ मारपीट होने लगी और पथराव होने लगा। इससे वहां हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
थाना सासनीगेट क्षेत्र के सराय पीतांबर में सट्टे में हार-जीत को लेकर सटोरिए आपस में भिड़ गए। इस दौरान उनमें जमकर पथराव हुआ। बीच-बचाव कराने गए एक पुलिसकर्मी पत्थर लगने से घायल हो गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सासनीगेट इलाके के सराय पीतांबर में खुलेआम सट्टा होता है। हार-जीत को लेकर रविवार देर रात दो पक्ष आमने सामने आ गए। गाली-गलौज के साथ मारपीट होने लगी और पथराव होने लगा। इससे वहां हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, तब भी पथराव होता रहा। इसी दौरान एक पत्थर वहां सादा वर्दी में पहुंचे सिपाही सचिन कुमार को लग गया। पत्थर लगने से वह घायल हो गया। हालांकि इस दौरान सटोरिया भाग जाने में सफल रहे।
विज्ञापन
सासनीगेट के प्रभारी निरीक्षक पंकज मिश्रा ने बताया कि मामले में आठ सटोरियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। सभी फरार हैं। उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है।