फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Alcohol contract operator shot, injured

शराब ठेका संचालक को गोली मारी, घायल

Sun, 22 Oct 2017 12:50 AM IST
ब्यूूराे, अमर उजाला, अलीगढ़।
ब्यूूराे, अमर उजाला, अलीगढ़। Updated Sun, 22 Oct 2017 12:50 AM IST
विज्ञापन
Alcohol contract operator shot, injured
शराब ठेका संचालक को गोली मारी, घायल - फोटो : Rupesh
शनिवार शाम करीब आठ बजे साधू आश्रम स्थित अंग्रेजी शराब के ठेके पर ठेका संचालक को कुछ युवकों ने गोली मार दी। गोली गर्दन में लगने से ठेका संचालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उधर गोली चलने से भगदड़ मच गई। आसपास की दुकानों के शटर धड़ाधड़ गिरने लगे। गोली मारकर बाइक सवार भाग निकले। घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस भी देर रात तक मौके पर थी। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार अलीगढ़ के शंकर विहार थाना क्वार्सी निवासी उमेश उपाध्याय (37) की अंग्रेजी शराब की दुकान साधू आश्रम में है। शनिवार शाम करीब आठ बजे दो बाइक पर छह युवक उनकी दुकान पर पहुंचे। उमेश के अनुसार 300 रुपये देकर उन्होंने अंग्रेजी शराब की दो हाफ बोतल मांगी।
विज्ञापन


300 रुपये में दो हाफ बोतल देने से मना करने पर इन युवकों ने कहा कि जानते नहीं हो...। हम पप्पी के आदमी हैं। इस पर भी उमेश उपाध्याय ने दो हाफ देने से इनकार कर दिया तो इन युवकों ने तमंचे निकालकर फायर कर दिया। गोली उमेश उपाध्याय की गर्दन में लगी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही घायल को अलीगढ़ स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थानाध्यक्ष के अनुसार तहरीर नहीं मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed