फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   After the incident, the looters used to hide in AMU

वारदात के बाद एएमयू में छिप जाते थे लुटेरे

Tue, 02 Jan 2018 02:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 02 Jan 2018 02:06 AM IST
विज्ञापन
After the incident, the looters used to hide in AMU
पकड़े गए लुटेरों को लेकर पुलिस लाइन स्थित सभागार में पत्रकारो ंसे वार्ता करते एसएसपी राजेश पांडेय। - फोटो : amar ujala
एसएसपी राजेश कुमार पांडेय ने बताया कि थाना सिविल लाइन इलाके से पकड़े गए बदमाश लूट और चेन स्नेचिंग की वारदातों को अंजाम देने के बाद अलीगढ़ मुस्लिम युनिवर्सिटी (एएमयू) के एक हॉल में छिप जाया करते थे। 
विज्ञापन

गिरफ्तार किए गए लुटेरे जैद आजम खान पुत्र मुशर्रफ खान की दोस्ती बिहार के रहने वाले एक एएमयू छात्र से है जो कि सर सैयद हॉल नार्थ में रहता है। पुलिस को इस छात्र के किसी भी वारदात में शामिल होने के सबूत नहीं मिले हैं, लेकिन उसकी भूमिका की जांच हो रही है। उन्होंने बताया कि यह लोग एएमयू के आसपास ही सिविल लाइन, रामघाट रोड, मैरिस रोड आदि पर वारदातों को अंजाम देते और एएमयू कैंपस में प्रवेश कर जाते। किसी के पूछने पर स्वयं को एएमयू का छात्र ही बताते।
विज्ञापन


बड़ी वारदातों के बावजूद बचते रहे लुटेरे
 सिविल लाइन इलाके से गिरफ्तार किए बदमाशों ने बड़ी वारदातों को बड़े बदमाशों के साथ मिलकर अंजाम दिया, लेकिन इनका नाम कभी नहीं आया। बुलंदशहर निवासी नितिन शर्मा सोनू गौतम गिरोह के लिए काम कर चुका है। अपनी गर्लफ्रेंड के लिए वह अलीगढ़ में ही पड़ा रहता है। उसने आगरा की सपा नेत्री शम्मी कोहली हत्याकांड के आरोपी को श्रीधाम एक्सप्रेस में पुलिस कस्टडी में ही मार देने की वारदात की रेकी की। एक वांछित बदमाश जुबैर ने एनआईए अफसर तंजील हत्याकांड में आरोपी मुनीर के साथ मिलकर जीआरपी के सिपाही की हत्या की और उसकी सरकारी पिस्टल भी लूट ले गए थे।  एसएसपी राजेश कुमार पांडेय ने बताया कि 2015 में थाना सिविल लाइन के पान दरीबा में जीआरपी के सिपाही, जो कि रेलवे मजिस्ट्रेट की सुरक्षा में था, उसकी हत्या मुनीर और जुबैर ने की और उसकी सरकारी पिस्टल भी लूट ले गए थे। जुबैर ने वह पिस्टल अपने भाई सद्दाम को दे दी थी। बाद में पिस्टल को लेकर मुनीर का जुबैर से विवाद हो गया और मुनीर ने जुबैर के भाई सद्दाम की हत्या कर दी थी। जुबैर के दो अन्य भाई यासिर और फहद भी वारदातों को अंजाम देते रहते हैं और दिल्ली एनसीआर में सक्रियता है। इनमें से एक अब जेल में है। दूसरी ओर एक और बदमाश नितिन शर्मा पुत्र सुरेश चंद्र शर्मा मूल रूप से जिला बुलंदशहर के छतारी में चोगनपुर का रहने वाला है, लेकिन वह अलीगढ़ में ही रहता और स्वयं को एएमयू का छात्र कहकर परिचय देता था। वह शहरी मदनगढ़ी निवासी सोनू गौतम के साथ मिलकर वारदातों को अंजाम देता था। सन 2010-11 में मुलायम सिंह यादव यूथ बिग्रेड के नेता अनुराग ठाकुर पर रमेश विहार में हमला किया। इसके अलावा पूर्व जिला पंचायत सदस्य और सपा युवजन सभा के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह कालू पर भी हमले में नितिन सोनू गौतम के साथ था। इतना ही नहीं आगरा की सपा नेत्री शम्मी कोहली के हत्या के आरोपी की श्रीधाम एक्सप्रेस में मथुरा और आगरा के बीच पुलिस कस्टडी में सोनू गौतम ने हत्या कर दी थी। इस पूरे कांड की रेकी नितिन ने की। नितिन खुद भी सोनू गौतम के साथ वारदात को अंजाम देने जाने वाला था, लेकिन उसका एक्सीडेंट हो गया और वह नहीं जा पाया। एसएसपी ने बताया कि इन वारदातों में कभी नितिन का नाम सामने नहीं आया, लेकिन अब नई रोशनी में नितिन और अन्य बदमाशों से पूछताछ की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन बदमाशों की  तलाश है
 जुबैर पुत्र रफत उल्लाह, निवासी गांव नौशे, थाना  बरला, हाल निवासी टनटनपाड़ा, कोतावाली अलीगढ़
 जफर निवासी टनटनपाड़ा, कोतवाली, अलीगढ़
 बिलाल हाशमी निवासी टनटनपाड़ा, कोतवाली, अलीगढ़

पिछले कुछ दिनों में की लूट की ये प्रमुख घटनाएं
 एएमयू की रिटायर शिक्षिका से 90 हजार रुपये लूटे
 तस्वीर महल चौराहे के पास से एक सीए के साथ लूटपाट की
 विद्यानगर में बाइक लूट ली 
 नदीम तरीन हाल के पास एक शिक्षिका को लूटा
 धर्मपुर कोर्टयार्ड के पास राकेश साईं की पत्नी से गले का हार लूट लिया
 सुबह के समय एक शिक्षिका से लूट की 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed