{"_id":"591b5e214f1c1b9c0cf22af7","slug":"acid-attack-on-four-women-including-wife-mother-in-law","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी, सास समेत चार महिलाओं पर एसिड अटैक ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्नी, सास समेत चार महिलाओं पर एसिड अटैक
अमर उजाला ब्यूूराे
Updated Wed, 17 May 2017 01:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
महानगर के गांधीपार्क के डोरी नगर स्थित देव नगर में पति ने पत्नी पर ही एसिड अटैक कर दिया। बीच बचाव में आई पत्नी की मां और पड़ोस की दो महिलाएं भी तेजाब के हमले में झुलस गईं। शोरशराबा सुनकर लोग मौके की ओर दौड़े, तो पति ने पत्नी के सिर में बोतल मारकर भागने की कोशिश की। लोगों ने आरोपी को दबोच लिया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। चारों महिलाओं को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मूल रूप से मढ़ौली अतरौली निवासी गुड़िया पत्नी शिव नंदन अपनी बुजुर्ग मां रामरूपी व तीन बच्चों के साथ देवनगर में किराए के मकान में रह रही है और मजदूरी करती है। 10-12 साल पहले उसकी पति से अनबन हो गई थी, जिसके बाद वह अलग रहने लगी थी। रामरूपी ने बताया कि शिव नंदन ने दूसरी शादी कर ली है और उसका मकान तक बिकवा दिया। इसके बावजूद वह अकसर उनके घर आता-जाता रहता है। इस पर उसका गुड़िया से विवाद होता है।
आरोप है कि मंगलवार पूर्वाह्न करीब 11 बजे शिव नंदन तेजाब से भरी बोतल लेकर पहुंच गया। उसने गुड़िया से मारपीट की और उसके ऊपर तेजाब डाल दिया। गुड़िया की चीख सुनकर रामरूपी, पड़ोसी कुसमा और दीपा बचाने आईं, तो आरोपी ने उन पर भी तेजाब फेंक दिया। चारों महिलाएं झुलस गईं। चीखपुकार सुनकर मौके पर भीड़ जुटने लगी। खुद को घिरा देखकर शिव नंदन ने गुड़िया के सिर में तेजाब से खाली हुई बोतल मार दी, जिससे उसका सिर फट गया।
विज्ञापन
खबर पाकर मौके पर पुलिस पहुंच गई और शिव नंदन को गिरफ्तार कर लिया। जिला अस्पताल में चारों महिलाओं को भर्ती कराया गया। गुड़िया ने बताया कि शिव नंदन उस पर अवैध संबंध को लेकर शक करता था। इसी बात को लेकर झगड़ा रहता था, जबकि ऐसी कोई बात है ही नहीं। उल्टा शिव नंदन ने दूसरी शादी कर ली है।
वहीं थाना गांधीपार्क इंस्पेक्टर दिनेशचंद्र दुबे का कहना था कि पत्नी की तहरीर पर धारा 326 ए के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। हमले में गुड़िया के चेहरे पर कुछ तेजाब गिरा है। उसकी बुजुर्ग मां गंभीर है।