फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   कयामपुर मोड़ पर महिला को ट्रक ने रौंदा, मौत

कयामपुर मोड़ पर महिला को ट्रक ने रौंदा, मौत

Tue, 26 Feb 2019 01:41 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Feb 2019 01:41 AM IST
विज्ञापन
कयामपुर मोड़ पर महिला को ट्रक ने रौंदा, मौत
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


क्वार्सी क्षेत्र के कयामपुर मोड़ पर रविवार को एक महिला की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। गांधी पार्क थाना क्षेत्र के गंगा नगर की महिला शाम को सब्जी लेकर पैदल अपने घर लौट रही थी। इसी दौरान पीछे से आए एक ट्रक ने महिला को रौंद दिया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। राहगीरों ने भीड़ को दबोच पुलिस के हवाले कर दिया। इधर, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के भेजा।

गांधी पार्क के गंगा नगर इलाके की रहने वाली राजवती (45) पत्नी राजेंद्र शाम करीब पांच बजे अपने घर से निकली थी। क्वार्सी चौराहा से महिला ने सब्जी खरीदी। इसके बाद वह अपने घर जाने के लिए पैदल ही निकल पड़ी।
विज्ञापन


कयामपुर मोड़ पर पहुंचते ही पीछे से आए एक तेज रफ्तार ट्रक ने महिला को अपनी चपेट में ले लिया। महिला ट्रक के पहिये के नीचे आ गई। इससे मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, हादसे को देख राहगीरों की रूह कांप गई। उन्होंने भागकर ट्रक चालक को दबोच लिया। इसी बीच हादसे की सूचना किसी ने पुलिस को दे दी। पुलिस ने आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया।


साथ ही महिला के शव की शिनाख्त वहां मौजूद भीड़ से कराई। भीड़ में से एक व्यक्ति ने महिला को पहचान लिया। पहचान के आधार पर पुलिस ने महिला के परिजनों से संपर्क कर हादसे की जानकारी दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed