फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत

सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत

Wed, 12 Dec 2018 02:01 AM IST
Updated Wed, 12 Dec 2018 02:01 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

शादी समारोह से लौट रहे दो बाइक सवार युवकों को सोमवार देर रात एक अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। यह हादसा थाना जवां के छेरत में हुआ। टक्कर लगने से बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। वहीं मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

चेतन पुत्र राजवीर सिंह निवासी नगला मौलवी, देहली गेट सोमवार रात को अपने दोस्त सतीश कुमार के साथ थाना जवां के एक क्षेत्र में शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए थे। वहां से रात को ही लौटकर घर आ रहे थे। छेरत क्षेत्र के पास एक अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक चला रहे चेतन की तो मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, सतीश गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल हुए सतीश को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। सतीश से मिली जानकारी के आधार पर परिजनों को हादसे की जानकारी दी। मंगलवार को परिजन शव का पोस्टमार्टम कराकर अंतिम संस्कार को ले गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed