फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   घर के बाहर खेल रहे मासूम को कुते ने किया लहुलुहान

घर के बाहर खेल रहे मासूम को कुते ने किया लहुलुहान

Sun, 25 Nov 2018 02:27 AM IST
Updated Sun, 25 Nov 2018 02:27 AM IST
विज्ञापन
घर के बाहर खेल रहे मासूम को कुते ने किया लहुलुहान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


शहर में आवारा कुत्तों का आतंक दिनों दिन बढ़ता जा रहा है। देहलीगेट के शहाजामाल क्षेत्र में घर के बाहर खेलते वक्त एक तीन वर्षीय मासूम को कुत्ते ने काटकर बुरी तरह घायल कर दिया। मासूम के चेहरे पर गंभीर चोटें आईं हैं। परिजनों ने उसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है।

शाहजमाल निवासी कप्तान खां कपड़े काम करते हैं। शुक्रवार को उनका तीन वर्षीय बेटा आशीष और आठ वर्षीय बेटी सोनिया शाम के वक्त घर के बाहर खेलने को निकले। वह घर के बाहर खेल रहे थे। इसी दौरान वहां आवारा कुत्ता आ गया और आशीष दौड़ते समय उससे टकरा कर गिर गया।
विज्ञापन


बच्चे क े गिरते ही कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया। मुंह पर काट लिया। पास खड़े लोगों ने कुत्ते को डंडे से भगा बच्चे को छुड़ाया। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां प्राथमिक उपचार कराने के बाद उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चे की मां विलकेश ने बताया कि फिलहाल बेटा बहुत अधिक डरा हुआ है। बार-बार घटना को याद कर रोने लगता है। हमारे क्षेत्र में आवारा कुत्तों को बहुत अधिक आतंक है। आए दिन लोगों पर हमला बोल देते हैं। इसके बाद भी उन्हें नगर निगम की टीम पकड़ने नहीं आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed