{"_id":"5bb6767f867a55290a5e53a6","slug":"81538684543-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिर का दरवाजा लगाने पर विरोध, हंगामे पर निर्माण रुकवाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मंदिर का दरवाजा लगाने पर विरोध, हंगामे पर निर्माण रुकवाया
Updated Fri, 05 Oct 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
अलीगढ़। महानगर के मिश्रित आबादी वाले अतिसंवेदनशील सराय मियां इलाके में एक देवी मंदिर के बाहर दरवाजा लगवाने के विवाद में वाल्मीकि व मुसलिम समाज के लोग आमने-सामने आ गए। मुसलिम समाज के लोग इसे नाले पर अतिक्रमण करार देकर विरोध कर रहे थे। इसे लेकर दोनों पक्षों में बहस के चलते हंगामा शुरू हो गया। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई और लोगों को शांत कराया। बाद में दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद पुलिस ने फिलहाल निर्माण कार्य रुकवा दिया है।
कोतवाली क्षेत्र के हड्डी गोदाम को जाने वाले रास्ते पर सराय मियां में नाले के सहारे वाल्मीकि बस्ती में माता का पुरान मंदिर बना हुआ है। अब चूंकि नवरात्र आ रहे हैं तो वाल्मीकि समाज के लोगों ने वहां उसकी साफ-सफाई कराई है और नाले पर चार दिवारी खड़ी कराकर उसका दरवाजा लगवाना शुरू कर दिया है। मंशा है कि मंदिर में जानवर नहीं घुसेंगे।
गुरुवार दोपहर मंदिर पर दरवाजा लगते देख मुसलिम समाज के लोग यह कहते हुए विरोध में आ गए कि यह नाले पर अतिक्रमण है। वहीं वाल्मीकि समाज ने आगे नाले पर हो रहे अन्य निर्माणों को भी अतिक्रमण करार दिया। इसे लेकर माहौल गरमाने लगा तो सूचना पर इंस्पेक्टर कोतवाली राजीव सिरोही पुलिस बल के साथ पहुंच गए। दोनों पक्षों को समझाकर शांत किया और कहा कि पहले अधिकारियों से मिलकर निर्माण की अनुमति लें। तब निर्माण कराएं। फिलहाल निर्माण रुकवा दिया गया है। वहीं वाल्मीकि समाज ने चेतावनी दी है कि अगर यह दरवाजा न लगा तो वह नाले पर सभी अतिक्रमण हटवाएंगे।