फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   एएमयू के प्रो. खालिद को कानूनी नोटिस

एएमयू के प्रो. खालिद को कानूनी नोटिस

Thu, 04 Jan 2018 01:18 AM IST
Updated Thu, 04 Jan 2018 01:18 AM IST
विज्ञापन
एएमयू के प्रो. खालिद को कानूनी नोटिस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


समाज सुधार संगठन के अध्यक्ष चौधरी इफराहीम हुसैन ने अधिवक्ता अशोक कुमार यादव के माध्यम से पत्नी को तीन तलाक देने वाले एएमयू संस्कृत विभाग के अध्यक्ष प्रो. खालिद बिन यूसुफ को कानूनी नोटिस देकर सात दिन के अंदर जवाब मांगा है।

चौधरी इफराहीम को आरोप है कि तलाक देने में पूर्ण रूप से इस्लामी प्रक्रिया का अनुपालन नहीं किया गया। पहला तलाक 30 सितंबर, दूसरा तलाक 30 अक्तूबर एवं तीसरा तलाक 28 दिसंबर 2017 को देकर बीवी से रिश्ता खत्म कर दिया गया। कथित तलाक में आपके द्वारा मेल मिलाप की कोशिश नहीं की गई और न ही किसी को गवाह बनाया गया है, जबकि इस्लामी प्रक्रिया के अनुसार मेलमिलाप की कोशिश करने को पसंदीदा अमल माना गया है।
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया है कि तलाक में इस्लामी प्रक्रिया को पूर्ण रूप से न अपनाकर मजहब-ए-इस्लाम की गलत तस्वीर समाज के समक्ष पेश करने का कृत्य किया गया है। जिससे इस्लाम की गलत तस्वीर गयी है और जनता को इस्लाम के प्रति गुमराह किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एएमयू से जुड़े होने की वजह से छवि धूमिल की गई है। उन्होंने यह भी कहा है कि तलाक में पूर्ण रूप से इस्लामी प्रक्रिया नहीं अपनाए जाने के कारण औरत के साथ नाइंसाफी हुई है।


प्रो. खालिद से कहा गया है कि स्पष्ट करें कि आप मात्र तलाक के कानून को ही इस्लाम के अनुसार मानते हैं या कुरान हदीस के आदेशों को भी मानते हैं। उन्होंने नोटिस में यह भी कहा कि इस्लाम की सच्चाई छुपाने के लिए सार्वजनिक जनता से माफी मांगें।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed