{"_id":"5c69c21bbdec22271f342ca3","slug":"71550434843-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंच नगरी में विवाहिता की मौत मामले में छह पर मुकदमा दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पंच नगरी में विवाहिता की मौत मामले में छह पर मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
सासनी गेट की पंच नगरी कालोनी में शनिवार को हुई विवाहिता की मौत के मामले में ससुरालियों की ओर से मृतका के पति सहित छह के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया है। रविवार को पुलिस ने मृतका के शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों के सुपुर्द किया। इधर, उसकी मौत से परिजनों में काफी आक्रोश है। पुलिस पर आरोपियों की गिरफ्तारी को दबाव बनाया जा रहा है।
सासनी गेट की पंच नगरी की कालोनी निवासी कुलदीप की पत्नी मनोरमा फांसी के फंदे पर झूल गई थी। घटना के बाद मनोरमा के ससुराल वाले घर पर ताला लगाकर फरार हो गए थे। मनोरमा के देवर दिलीप ने पुलिस को घटना की जानकारी दी थी। जानकारी देने के बाद वह भी फरार हो गया था।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतार मनोरमा के परिजनों को सूचना दी थी। मनोरमा के भाई सत्वीर सिंह ने बहन के ससुरालियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि कुलदीप से बहन की शादी 10 माह पूर्व ही हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल वाले उसे परेशान करने लगे थे। थाना सासनी गेट इंस्पेक्टर अरुणा राय के मुताबिक मृतका के भाई सत्यवीर की तहरीर के आधार पति कुलदीप, देवर दिलीप, गोपाल, सास गायत्री, ननद भारती और ननदोई के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश जारी है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।