फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   ट्रक में घुसी कार, दो लोगों की मौत-Aligarh

ट्रक में घुसी कार, दो लोगों की मौत-Aligarh

Wed, 16 Jan 2019 01:14 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jan 2019 01:14 AM IST
विज्ञापन
ट्रक में घुसी कार, दो लोगों की मौत-Aligarh
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, सिकंदराराऊ ।
विज्ञापन


बदायूं जा रही कार सोमवार की रात दो बजे कासगंज मार्ग स्थित पुलिस चौकी के पास ट्रक में जा घुसी। इस हादसे में दिल्ली व मैनपुरी निवासी दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना तेज रफ्तार ट्रक में अचानक ब्रेक लगाने से हुई। रात में ही दोनों शवों को सीएचसी लाया गया, जहां से सुबह पोस्टमार्टम के लिए हाथरस भेेज दिया गया। मृतक के भाई ने ट्रक चालक के खिलाफ दर्ज कराई है।

जानकारी के अनुसार दिल्ली के पांडव नगर निवासी विभोर कौशिक पुत्र हरीशंकर कौशिक अपनी कार से साथी दिलीप शर्मा पुत्र श्याम शर्मा निवासी कुरावली, मैनपुरी के साथ बदायूं जा रहे थे। इनका शीतगृहों (कोल्ड स्टोरेज) में लिफ्ट लगाने का काम है।
विज्ञापन


दोनों बदायूं में किसी शीतगृह में लिफ्ट लगाने जा रहे थे। सोमवार की रात करीब दो बजे सिकंदराराऊ से 10 किलोमीटर आगे अगसौली पुलिस चौकी से आगे एक ट्रक ने कार को ओवरटेक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान किसी कारण से ट्रक चालक ने तेज ब्रेक लगाए, जिससे ट्रक खड़ा हो गया। कार चालक दिलीप शर्मा कुछ समझ पाता, इससे पहले ही ट्रक में जा घुसी। कार सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। तेज आवाज सुनकर अगसौली चौकी से पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।


दोनों घायलोें को कार से बाहर निकाला लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। घटना की रिपोर्ट मृतक दिलीप शर्मा के भाई राजीव शर्मा ने ट्रक चालक के खिलाफ दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed